एतिहासिक इमारतों सरकार के अधीन होंगींं या वंशजों के, बने समान कानून: देवबंदी मौलाना
एतिहासिक इमारतें पर बने समान कानून: देवबंदी मौलाना
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में ताज महल पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के मालिकाने दावे को लेकर देवबंदी उलेमा ने कहा है कि सरकार को इस बाबत कानून बनाकर साफ करना चाहिए कि ऐतिहासिक इमारतें पुरातत्व विभाग के अधीन होंगी या फिर उनके वंशजों और वक्फ बोर्ड के पास रहेंगी। उलेमाओं ने कहा है कि देश में बहुत सी एतिहासिक इमारतें वंशजों के पास हैं तो बहुत सारी इमारतें सरकार के पास। ऐसे में इस पर एक कानून की जरूरत है।

राजस्थान में इमारतें वंशजों के पास क्यों
तंजीम उलेमा ए हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना नदीमउल वाजदी ने कहा है कि मुल्क में बहुत सारी ऐतिहासिक इमारतें आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधीन आती हैं लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश और दूसरे कई प्रदेशों की कई ऐतिहासिक इमारतें आज भी उनके वंशजों के पास हैं। उन्होंने कहा कि देश की सभी मस्जिदें और दरगाह सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधीन हैं तो फिर ताजमहल, लाल किला और किलों में स्थित मस्जिदों पर भी स्थिति साफ होनी चाहिए। सरकार कानून लाकर साफ करे कि किन स्थितियों में ऐतिहासिक इमारतें आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधीन होंगी और किस स्थिति में उनके वंशजों या वक्फ बोर्ड के अधीन।

अदालत को दस्तावेज दिखाए वक्फ बोर्ड
उलेमा ए हिंद के नदीमउल वाजदी ने कहा है कि ताजमहल को लेकर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में जो दावेदारी की है, इसको साबित करने के लिए बोर्ड को दस्तावेज अदालत के सामने रखने चाहिएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अदालत में ये दावा किया है कि ताजमहल पर उनका मालिकाना हक है, अब उनको अदालत को सुबूत देने चाहिएं।

नरम पड़ा वक्फ बोर्ड
ताजमहल पर मालिकाना हक का दावा करने वाला उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड अब मामले को लेकर नरम पड़ता दिख रहा है।वक्फ बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि ताजमहल का असली मालिक खुदा है, जब कोई सम्पति वक्फ को दी जाती है, वो खुदा की संपत्ति बन जाती है। बोर्ड ने दावा किया था कि बादशाह शाहजहां ने वक्फ को ताजमहल दिया था, इस पर पिछली सुनवाई में कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की दावेदारी जताने पर शाहजहां के हस्ताक्षर वाला डॉक्यूमेंट पेश करने को कहा था। इस मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications