Sunita Williams Net Worth: सुनीता विलियम्स को NASA से कितनी मिलती थी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी संपत्ति?
Sunita Williams Net Worth: भारतीय मूल की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष विज्ञान के एक शानदार युग का समापन करते हुए नासा (NASA) से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुए उनके इस रिटायरमेंट ने 27 साल के ऐतिहासिक और प्रेरणादायक करियर पर विराम लगा दिया।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर तीन सफल मिशन पूरे किए और अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिलाओं में अपना नाम दर्ज कराया। इस रिपोर्ट में हम जानेंगे कि नासा उन्हें कितनी सैलरी देता था और रिटायरमेंट के समय उनके पास कुल कितनी संपत्ति है।

Sunita Williams Salary: नासा में कितनी मिलती थी सैलरी?
नासा अपने अंतरिक्ष यात्रियों को अमेरिकी सरकारी नियमों के हिसाब से वेतन देता है। सुनीता विलियम्स एक बहुत ही अनुभवी अधिकारी थीं, इसलिए उनका पद GS-15 ग्रेड का था, जो सबसे ऊंचा माना जाता है। इस ग्रेड के हिसाब से उनकी सालाना सैलरी करीब 1.26 करोड़ रुपये ($152,258) थी। खास बात यह है कि अंतरिक्ष में चाहे वे कितने भी दिन रहें, उन्हें कोई अलग से 'ओवरटाइम' नहीं मिलता था, क्योंकि उन्हें एक सरकारी कर्मचारी माना जाता था जो अपनी ड्यूटी कर रहा है।
ये भी पढे़ं: Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स की वो यादगार भारत यात्रा,जानिए किन-किन जगहों पर गई थीं अंतरिक्ष यात्री
Sunita Williams NASA Career: सैलरी के अलावा मिलने वाली सुविधाएं
एक अंतरिक्ष यात्री को सैलरी के अलावा भी कई बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं। नासा उनके और उनके परिवार के लिए प्रीमियम हेल्थ इंश्योरेंस और मानसिक सहयोग (Counseling) की व्यवस्था करता है। जब वे अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मिशन पर होती थीं, तो उनके रहने और खाने-पीने का पूरा खर्च नासा उठाता था। इसके अलावा, उन्हें रोजमर्रा के छोटे-मोटे खर्चों के लिए लगभग 347 रुपये ($4) का दैनिक भत्ता भी दिया जाता था।
कितनी है सुनीता विलियम्स की कुल संपत्ति?
अमेरिकी नौसेना में कैप्टन रहने और फिर नासा में दशकों तक काम करने के बाद, सुनीता विलियम्स ने एक अच्छी-खासी संपत्ति जमा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 42 करोड़ रुपये ($5 मिलियन) है। यह उनकी सालों की मेहनत, सरकारी सैलरी, नौसेना की पेंशन और सही जगह किए गए निवेश का नतीजा है। वह फिलहाल अपने पति के साथ अमेरिका के टेक्सास (ह्यूस्टन) में रहती हैं।
ये भी पढे़ं: Sunita Williams को क्या मिल सकता है भारत रत्न? क्या हैं नियम और शर्ते
Sunita Williams Retirement: मुसीबत को अवसर में बदलने का हुनर
सुनीता विलियम्स का आखिरी मिशन काफी चर्चा में रहा। जून 2024 में वे सिर्फ 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष गई थीं, लेकिन यान में खराबी के कारण उन्हें वहां 9 महीने बिताने पड़े। उन्होंने इस मुश्किल समय को बर्बाद नहीं किया, बल्कि अंतरिक्ष में खेती की और सलाद का पौधा (रोमेन लेट्यूस) उगाकर दिखाया। उनकी यही हिम्मत और काम के प्रति लगाव उन्हें दुनिया का सबसे चहेता अंतरिक्ष यात्री बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications