Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स की वो यादगार भारत यात्रा,जानिए किन-किन जगहों पर गई थीं अंतरिक्ष यात्री
Sunita Williams Return: नौ महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रहने वाली भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री अब स्पेसएक्स के ड्रैगन फ्रीडम से धरती पर वापस लौट आई हैं। इसके साथ ही भारत में जश्न का माहौल है। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए देश भर में हवन-पुजन किया जा रहा था।
सुनीता विलियम्स का भारत के साथ एक खास रिश्ता है। वो आखिरी बार 2013 में भारत आई थीं और इस दौरान वो उन छात्रों से भी मिलीं थी जो उनसे प्रेरित थे।

Sunita Williams की वो यादगार भारत यात्रा
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने दो बार भारत का दौरा किया है। 2013 में वो आखिरी बार अपने देश का दौरा किया था और यह उनकी दूसरी यात्रा थी। इससे पहले वो 2007 अपने पारिवारिक समारोह में शामिल होने आई थीं और उस दौरान उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ खास पल बिताए थे।
इसके बाद साल 2013 में वो भारत आई थीं। उस दौरान उन्होंने कोलकाता, दिल्ली और गुजरात तीन शहरों में गई थीं। उस दौरान नासा अंतरिक्ष यात्री ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र का दौरा किया था।
इस दौरान वो छात्रों से बातचीत करके अपने अनुभव साझा किए थे और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया था। अपनी इस यात्रा के दौरान सुनीता विलियम्स अपने पैतृक स्थान पर जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत की थी और गांव के बच्चों के नृत्य प्रदर्शन को भी देखा था।
Sunita Williams का है गुजरात के इस शहर से खास नाता
सुनीता विलियम्स के धरती पर सकुशल लौटने की खबर से गुजरात में उनके पैतृक गांव जुलासन में जश्न का माहौल है। उनके रिश्तेदार और गांववाले खुशी से झूम उठे हैं। इस गांव के लोगों को इस बात का गर्व है कि उनकी बेटी ने फिर से इतिहास रच दिया।
आपको बता दें कि, सुनीता विलियम्स के पिता गुजरात के मेहसाणा के झूलासन गांव के थे। सुनीता विलियम्स के पिता और भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर डॉ. दीपक पंड्या इसी गांव से ताल्लुक रखते थे और 1950 में अमेरिका जाने से पहले वे अहमदाबाद के शेठ वाडीलाल साराभाई अस्पताल में एक प्रैक्टिसिंग डॉक्टर थे।
Sunita Williams return: सुनीता विलियम्स का भारतीय संस्कृति से है खास जुड़ाव
NASA Astronaut Sunita Williams ने अक्सर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति अपने गहरे सम्मान को साझा किया है। साल 2024 में मई में बोइंग स्टारलाइनर पर अपने अंतरिक्ष मिशन के दौरान, वह अपने साथ भगवद गीता लेकर आई थीं, जो उनके जड़ों से मजबूती से बंधे रहने का प्रतिक है।
कई मीडिया रिपोर्टस में कहा गया कि इस मिशन में भी विलियम्स अपने साथ भगवान गणेश की मूर्ति ले गई थीं, जो कि पिछली उड़ानों में उनके द्वारा अपनाई गई परंपरा को जारी रखती है। भारतीय परंपराओं के साथ उनका गहरा जुड़ाव उनके पूरे करियर में स्पष्ट रहा है, क्योंकि वह लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को अपने साथ अंतरिक्ष में ले जाती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications