Sunita Williams को क्या मिल सकता है भारत रत्न? क्या हैं नियम और शर्ते
Sunita Williams and Bharat Ratna: अमेरिकी एजेंसी NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स धरती पर सकुशल 19 मार्च 2025 को आ चुकी हैं। भारतीय मूल की एस्ट्राेनॉड सुनीता विलियम्स नौ महीने तक अंतरिक्षयान में तकनीकी खराबी आने के कारण नासा के स्पेस सेंटर में फंसी हुईं थी। सुनीता विलियम्स ड्रैगन कैप्सूल से धरती पर लौटी हैं।
सुनीता विलियम्स महज 8 दिन के स्पेस मिशन पर गई थी और वहां नौ महीने बिताकर आई हैं। स्पेस में इतना लंबा समय बिताकर इतिहास रचने वाली सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने का जश्न अमेरिका ही नहीं भारत भी मना रहा है। इतना ही नहीं भारत में तो सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की मांग की जा रही है।

एस्ट्रोनॉड सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की मांग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है। बनर्जी ने कहा भारत की बेटी सुनीता विलियम्स को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं क्या सुनीता विलियम्स को भारत सरकार क्या दे सकती है भारत रत्न? क्या है नियम और शर्ते?
सुनीता विलियम्स कहां कह है नागरिक?
बता दें अमेरिकी की सरकारी एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के दीपक पांड्या गुजरात के झूलासन के रहने वाले हैं। वो बाद में अमेरिका चले गए और वहीं बस गए। इसलिए सुनीता विलियम्स भी भारतीय मूल की कहीं जाती हैं इसीलिए वो भारत की बेटी तो हैं लेकिन इनके पास भारत की नहीं अमेरिका की नागरिकता है। सुनीता विलियम्स का जन्म भी अमेरिका में ही हुआ है और वहीं पर पली-बढ़ी हैं और उनके पति विलियम्स भी अमेरिकी हैं तो क्या सुनीता को भारत रत्न मिल सकता है?
भारत रत्न के नियम और शर्ते
भारत रत्न भारत का सर्वोच्चद नागरिक सम्मान है कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा, खेल समेत अन्य क्षेत्रों में असाधारण योगदान और उत्कृष्ठ सेवा के लिए दिया जाता है। इसके लिए नामों की शिफारिश प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को भेजते हैं और मंजूरी मिलने पर ये सम्मान दिया जाता है। एक वर्ष में तीन प्रतिभाशाली लोगों को भारत रत्न दिया जा सकता है।
क्या सुनीता विलियम्स को मिल सकता है भारत रत्न?
भारत की नागरिकता ना होने के बावजूद भी सुनीता विलियम्स को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा सकता है। इसके लिए प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति से सिफारिश कर सकते हैं। जिसके बाद सुनीता विलिम्स को भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है।
इससे पहले क्या किसी विदेशी को मिल चुका है भारत रत्न?
भारत रत्न की शुरूआत 2 जनवरी 1954 को हुई थी, इसके बाद से अब तक दो गैर भारतीयों को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है।
- 1987 में पाकिस्तान के खान अब्दुल गफ्फार खान को मिला था। "फ्रंटियर गांधी" के नाम से मशहूर गफ्फार पाकिस्तान के राष्ट्रीय नेता थे।
- इसके बाद वर्ष 1990 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। मंडेला रंगभेद विरोधी आंदोलन के एक प्रमुख नेता भी थे












Click it and Unblock the Notifications