सुनील शेट्टी बोले, मैं आज अपनी गलतियों की वजह से यहां हूं
मुंबई। एक समय जाने माने एक्टर में शामिल रहे सुनील शेट्टी ने एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपने करियर को लेकर की गई गलतियों पर खुलकर बात की। 90 की दशक में सुनील शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार और अजय देवगन भी प्रसिद्ध एक्शन हीरो में शामिल थे। आज अजय और अक्षय तो इनडस्ट्री में अच्छा खासा काम कर रहे हैं लेकिन सुनील फिल्मों से लगभग गायब हो गए हैं।

'अक्षय और अजय को सेल्यूट करता हूं'
इंटरव्यू में करियर को लेकर बात करते हुए सुनील ने कहा कि 'आज जब मैं अक्षय कुमार और अजय देवगन को देखता हूं तो मुझे बेहद गर्व महसूस होता है। मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। वह मेरे करीबी दोस्त हैं। उन्होंने आज जो मुकाम हासिल किया है, वह उससे मुझे प्रेरित करते हैं। मैं जलता नहीं हूं। बता दें कि सुनील भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आते लेकिन अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं।

'सोचता हूं कि काश मैं उन जैसा होता'
सुनील ने बेहिचक होकर कहा कि 'मैंने करियर को लेकर कई गलतियां की हैं और उन्हीं की वजह से मैं आज यहां हूं। मैं उन दोनों की बहुत तारीफ करता हूं और सोचता हूं कि काश मैं उन जैसा होता। उसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी।'

मेरी गलतियों की वजह से अच्छा नहीं है मेरा फ्राइडे
सुनील ने इस बातचीत में कहा कि- 'मैं इमोशनल था, मैंने कभी अपना करियर प्लान नहीं किया। ना ही कभी उतार-चढ़ाव की प्लानिंग की। अगर मैं गिरा, तो गिरा, अगर आज मेरा फ्राइडे अच्छा नहीं है तो ये सब केवल मेरी गलतियों की वजह से है। मैं कभी भी कहीं ये सोचकर नहीं जाता कि पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म हिट थी या फ्लॉप, मैं दिमागी रूप से काफी मजबूत हूं और खुद पर भरोसा रखता हूं।'
यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की मुंबई लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications