कपिल शर्मा के शो में वापसी की खबरों पर क्या बोले सुनील ग्रोवर

नई दिल्ली। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को 'द कपिल शर्मा' शो छोड़े हुए काफी वक्त हो गया है। इस शो में सुनील द्वारा निभाए गए 'गुत्थी' के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। फैंस आज भी चाहते हैं कि सुनील 'गुत्थी' के किरदार के रूप में कपिल के शो में वापस आएं। सुनील का 'गुत्थी' वाला स्टाइल हो या 'डॉक्टर गुलाटी' वाला अंदाज, सुनील ग्रोवर ने दर्शकों को इससे खूब लोटपोट किया। वहीं, उनके एक ट्वीट से कपिल के शो में वापसी की अटकलें लगाई जाने लगी हैं जिसपर सुनील ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सुनील के इस ट्वीट से अटकलों का बाजार गर्म

सुनील के इस ट्वीट से अटकलों का बाजार गर्म

कपिल शर्मा के साथ मनमुटाव के बाद सुनील ग्रोवर ने उनका शो छोड़ दिया था, इस दौरान फैन्स ने उन्हें काफी मिस भी किया। लेकिन अब सुनील ग्रोवर ने ट्वीट कर संकेत दिया कि वे 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी कर सकते हैं। सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'सबकुछ वापस आने वाला है, कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता, तो बस आभार व्यक्त कीजिए क्योंकि यही कुंजी है और हां खूब हंसो... बाकी मेरे पति मुझको....'

सुनील ने अटकलों को खारिज किया

सुनील के इसी ट्वीट से अंदाजा लगाया जाने लगा कि वे कपिल शर्मा के शो में वापसी कर सकते हैं। दरअसल, कपिल के शो में 'गुत्थी' ये लाइन बोला करती थी और ये उनका बहुत फेमस डॉयलॉग है- 'मेरे हस्बैंड मुझसे प्यार ही नहीं करते। इस लाइन पर सुनील का एक गाना भी आ चुका है। हालांकि, कपिल के शो में वापसी की अटकलों को सुनील ने खारिज कर दिया है। सुनील ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि वे कपिल के शो में वापसी नहीं कर रहे हैं बल्कि वे अपनी अपकमिंग वेबसीरीज की शूटिंग में बिजी हैं।

कई फिल्मों में काम कर चुके हैं सुनील ग्रोवर

कई फिल्मों में काम कर चुके हैं सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर जितने जबरदस्त कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में सुनील ग्रोवर ने शानदार एक्टिंग की थी, जबकि टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' में भी उन्होंने श्रद्धा के पिता का किरदार निभाया था। वहीं, सुनील इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'भारत' में सलमान खान के दोस्त का किरदार निभा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+