दिल्ली हिंसा पर सुनील शेट्टी बोले, अगर यह वोट के लिए है तो...

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में पिछले दिनों काफी हिंसा भड़की जिसमे बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। दिल्ली में हुई हिंसा की हर कोई आलोचना कर रहा है। इस हिंसा की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है और कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, साथ ही दर्जनों लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। दिल्ली में हुई हिंसा पर फिल्म जगत के लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और इसपर अपनी नाराजगी जताई। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने दिल्ली हिंसा को बेहद दुखद बताया।

पुलिसवालों की मौत पर जताया दुख

पुलिसवालों की मौत पर जताया दुख

सुनील शेट्टी ने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा काफी दुखद है, हिंसा के लिए हमे खुद को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। बतौर इंसान हम लोगों पर भरोसा करते हैं। कौन सही है और कौन गलत इस बात पर चर्चा हो सकती है और लगातार होनी भी चाहिए, लेकिन अगर यह वोट बैंक और राजनीति के लिए है तो बिल्कुल सही नहीं है और इसे रोकने की जरूरत है, यह बहुत दुखद है। शेट्टी ने कहा कि मैं यह खेल समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिर हो क्या रहा है। लेकिन मुझे यह पता है कि जो हुआ वह दुखद है। हमारे लिए जिंदगी खत्म हो गई। कई पुलिसवालों की जान चली गई। हिंसा में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल हो

सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल हो

हम अपने ही भाईयों को मार रहे हैं, यह बहुत गलत है। अगर हम अपने ही जवानों को मारेंगे तो यह सही नहीं है। सोशल मीडिया लोगों को प्रभावित कर रहा है, हमे इसका इस्तेमाल संवेदनशील तरीके से करना चाहिए। लेफ्ट और राइट अभी खत्म होना चाहिए। जब हमारे जवान, पुलिस, सेना, नौसेना या वायुसेना के जवान अपनी जान गंवाते हैं तो हमे सोचना पड़ेगा। जो नॉनसेंस चीजे चल रही हैं उसे अभी रोकना होगा। हमे शांति के रास्ते पर चलने की जरूरत है। बता दें कि सुनील शेट्टी के अलावा कई फिल्म जगत की हस्तियों ने दिल्ली हिंसा की आलोचना की थी।

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

गौरतलब है कि दक्षिण-पूर्व दिल्ली में जिस तरह से कुछ लोगों ने अफवाह फैलाने की कोशिश की उसके बाद पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को आईपीसी की धारा 163 के तहत 10 केस दर्ज किए हैं, जबकि दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत 163 केस दर्ज किए हैं। साथ ही सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत 3 केस दर्ज किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+