बेटे तेघ के पहले जन्मदिन पर छलकी सुनिधि चौहान की ममता, फोटो शेयर कर लिखा ये संदेश
मुंबई। पिछले साल मां बनीं बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर सुनिधि चौहान ने बीते 1 जनवरी को अपने बेटे तेघ का पहला जन्मदिन मनाया। सुनिधि चौहान और उनके पति हितेश सोनिक ने बेटे के जन्म के कुछ समय बाद उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद से तो मानो सुनिधि का इंस्टाग्राम तेघ की तस्वीरों और वीडियो से भर गया।

बुधवार को शेयर की गई तेघ की तस्वीर के साथ सुनिधि ने लिखा है- आप सभी को प्यारी शुभकामनाओं के लिए बड़ा धन्यवाद। बता दें कि सुनिधि ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात को लंबे समय तक छुपा कर रखा हुआ था जिसका खुलासा उन्होंने अपने 34वें जन्मदिन पर किया। सुनिधि के पिता दुश्यंत चौहान ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था कि सुनिधि परिवार शुरू करने जा रही हैं और वे इस बात से बेहद खुश हैं।
उन्होंने कहा कि ये सुनिधि की जिंदगी का नया पन्ना है मैं इसके लिए बेहद खुश और उत्साहित हूं। सुनिधि एक मेहनती बच्ची है और उसके काम पर मुझे गर्व है लेकिन अब जब मैं नाना बनने जा रहा हूं तो ये खुशी दोगुनी है। बता दें कि सुनिधि ने साल 2012 में जाने माने म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की थी। हितेश को रुकी रुकी, डांस पे चांस, कमली, मैं बनी तेरी राधा जैसे गानों के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- खुद को कैंसर होने की खबर पर शाहिद कपूर ने किया ये Tweet












Click it and Unblock the Notifications