खुद को कैंसर होने की खबर पर शाहिद कपूर ने किया ये Tweet
मुंबई।इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स की तबीयत से उनके चाहने वाले काफी परेशान है, ऐसे में जब खबर आई कि बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार्स में से एक शाहिद कपूर के पेट में कैंसर हो गया है तो उनके फैंस के ऊपर जैसे वज्रपात हो गया. लोग उनके लिए दुआएं मांगने लग गए, ये खबर जब जंगल में आग की तरह फैली तो शाहिद के घरवालों को सामने आ कर कहना पड़ा कि ये महज एक अफवाह है, शाहिद पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ है।

खुद को कैंसर होने की खबर पर बोले शाहिद कपूर
उल्टा उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाएं फैलाने वालों की भी जमकर क्लास लगाई और कहा कि लोग इस तरह से कैसे अफवाएं फैला देते हैं, जिससे लोग परेशान होते हैं। हालांकि लोगों की चिंता देखकर अब शाहिद को खुद कहना पड़ा कि वो पूरी तरह से ठीक हैं।
मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं: शाहिद
शाहिद ने ट्वीट किया, 'मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं, अचानक आई बेकार की बातों पर विश्वास न करें।' शाहिद के इस Tweet का उनके चाहने वालों ने दिल खोलकर स्वागत किया है और उन्हें धन्यवाद बोलते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।

कैंसर की खतरनाक बीमारी की चपेट में बॉलीवुड सितारे
पिछले दिनों कैंसर की खतरनाक बीमारी की चपेट में अभिनेता इरफान खान, सोनाली बेंद्रे, आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन भी आई, फिलहाल यह सभी लोग खतरे से बाहर हैं, सोनाली हाल ही में मुंबई लौटी हैं।
फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग कर रहे हैं..
शाहिद इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म तेलुगु की 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है। शाहिद के अलावा फिल्म में कियारा अडवाणी भी हैं, फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा और फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं।












Click it and Unblock the Notifications