'बेहद मधुर आवाज में गाया है', शशि थरूर ने इंडोनेशियाई फिल्म से साझा की गायत्री मंत्र की खूबसूरत प्रस्तुति
Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने अंदाज में तरह-तरह के पोस्ट शेयर करते रहते हैं। 22 जुलाई को उन्होंने अपने ट्विटर पर बहुत ही शानदार वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद से उस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। शशि थरूर ने एक इंडोनेशियाई फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि इसे अवश्य देखना चाहिए।
ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में एक महिला को सुखदायक और मधुर आवाज में गायत्री मंत्र का पाठ करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने लिखा कि मुझे संदेह है कि हममें से कई लोगों ने पहले गायत्री मंत्र को इस तरह से गाया या सुना होगा। यह एक इंडोनेशियाई फिल्म से है। इसका उच्चारण किसी मंत्र की तरह नहीं किया गया है, बल्कि इसे मधुर आवाज में गाया है। बहुत ही सुंदर है। शशि थरूर ने कैप्शन में लिखा।

पोस्ट को लाखों लोग देख चुके हैं। इसके बाद ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मधुर पाठ से लोग मंत्रमुग्ध हो गये। कई लोगों ने यह भी बताया कि अनुराधा पौडवाल द्वारा गाया गया संस्करण इस संस्करण से मिलता जुलता है। आमतौर पर लोग अनुराधा पौडवाल द्वार गाया गया गायत्री मंत्र सुनते हैं, लेकिन यह अद्भुत है। क्योंकि इसे मंत्रोच्चारण नहीं किया गया है, इसे गीत के रूप में गाया गया है।
शशि थरूर अपने ट्वीट और विचार को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इतना ही नहीं वे अपनी व्यापक अंग्रेजी शब्दावली के लिए जाने जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इससे वे इंटरनेट यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वहीं, इससे पहले शशि थरूर ने विपक्षी नेताओं की बैठक के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी।
यह भी पढ़ें- 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' पर क्या है कांग्रेस की राय, क्यों हैं अब तक खामोश, शशि थरूर ने दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications