Maharashtra: अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने संभाली NCP की कमान, कैसे हुआ चुनाव?

Maharshtra की उपमुख्यमंत्री Sunetra Pawar को गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। 62 साल की सुनेत्रा पवार को उनके दिवंगत पति Ajit Pawar के निधन के बाद ये जगह मिली है। इसके साथ ही वह पार्टी की तीसरी राष्ट्रीय अध्यक्ष और पहली महिला प्रमुख बन गई हैं। यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया, जहां देशभर से आए प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया।

अजित पवार के निधन के बाद नेतृत्व की कमान

28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में अजित पवार का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद पार्टी नेतृत्व में बड़ा बदलाव आया। सुनेत्रा पवार ने धीरे-धीरे पार्टी की कमान संभाली। पहले उन्हें एनसीपी की विधायी इकाई का प्रमुख बनाया गया और फिर पिछले महीने उन्होंने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर उन्होंने संगठन पर अपनी पकड़ पूरी तरह मजबूत कर ली है।

Maharshtra

एनसीपी में पहले से चल रहा था सियासी घमासान

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब Sharad Pawar के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) दोनों गुटों के विलय की मांग कर रही है। जून 2023 में अजित पवार ने अधिकांश विधायकों के साथ बगावत कर पार्टी पर नियंत्रण कर लिया था। इस कदम से शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी दो हिस्सों में बंट गई थी।

तब से महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी का यह विभाजन चर्चा का बड़ा मुद्दा रहा है। ऐसे में सुनेत्रा पवार का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि सियासी संदेश भी माना जा रहा है।

कैसे हुआ चुनाव?

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष Praful Patel ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को देशभर से आए प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर समर्थन दिया।

एनएससीआई डोम, वर्ली में घोषणा करते हुए पटेल ने कहा, "मैं सुनेत्रा अजित पवार को नई एनसीपी अध्यक्ष घोषित करता हूं।" महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष Sunil Tatkare ने इस बात पर मुहर लगा दी। जिसके बाद सुनेत्रा पवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+