सुनंदा पुष्कर को पेट की थी टीबी, कुछ दिनों से शराब पी रही थीं
इसी बीच जो खबर आ रही है उसके मुताबिक सुनंदा पुष्कर को कोई ऐसी गंभीर बीमारी नहीं थी जिसकी वजह से उनकी अचानक से मौत हो जाये। जी न्यूज के मुताबिक सुनंदा को पेट की टीबी थी जिसका इलाज वह विदेश में करा रही थीं।
लेकिन जी न्यूज के हवाले से खबर है कि सुनंदा पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान थीं जिसकी वजह से वह इन दिनों शराब का सेवन करने लगी थीं। उनकी मानसिक परेशानी क्या थी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है।
सुनंदा का पोस्टमार्टम एसडीएम की मौजूदगी में हो रहा है और उनका विसरा सुरक्षित रखा जायेगा। सुनंदा के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जा रही है। ऐसी भी खबर है कि सुनंदा की बॉडी पर नीले निशान मिले हैं। लेकिन जिस रूम से उनकी बॉडी बरामद हुई है वहां कुछ भी आसामान्य नहीं था।
शशि थरूर की पत्नी की अकस्मात मौत पर लोग काफी अंचभित हो गये हैं। लोगों ने ट्विटर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। आपको बता दें कि साल 2010 में सुनंदा ने शशि से शादी की थी। सुनंदा के पहले पति संजय रैना थे, उनसे तलाक के बाद उन्होंने केरल के कारोबारी सुजीत मेनन से शादी की, जिनकी 1997 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सुजीत मेनन से सुनंदा को 21 का बेटा है।
इसी बीच शनिवार सुबह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर को सीने में दर्द की शिकायत पर शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थरूर को पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था इसके बाद उन्हें जनरल वार्ड में स्थांतरित कर दिया गया। लेकिन हालत में सुधार देखते हुए शशि थरूर को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications