सुनंदा पुष्कर हत्याकांड: सबूत मिटाने के लिए एसआईटी के निशाने पर चार लोग
नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में चार लोग एसआईटी की राडार पर हैं। एसआईटी को ऐसी आशंका है कि इन्हीं चार लोगों ने होटल के उस कमरे से सबूत मिटाया था जिसमें सुनंदा मृत पायी गई थीं। शुरुआती छानबीन में अलप्रॉक्स टैबलेट की जो बात सामने आ रही थी अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उन टैबलेट्स को कमरे में लाकर गुमराह करने के लिए रखा गया था। एसआईटी के अधिकारियों की मानें तो कमरे से कुछ जरूरी चीजें हटाई गईं हैं जिससे हत्या पर पर्दा डाला जा सके।

उल्लेखनीय है कि सुनंदा पुष्कर हत्याकांड में एसआइटी ने बुधवार को संजय दिवान के बयान दर्ज किए। संजय दिवान सुनंदा व पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के पारिवारिक मित्र हैं। संजय ने बताया कि सुनंदा जिस वक्त (17 जनवरी 2014) होटल लीला के सुइट नंबर-345 में मृत मिली थीं, सुइट के बगल वाले कमरे में शशि थरूर, चालक बजरंगी व घरेलू सहायक नारायण सिंह के साथ वह भी मौजूद थे। किसी को सुनंदा की मौत की भनक नहीं लगी। एसआईटी यह भी दावा कर रही है कि सुनंदा की मौत के बाद आरके शर्मा, संजय दिवान, ड्राइवर बजरंगी और नारायण सिंह कमरे में गये थे जिसके बाद से कुछ जरूरी चीजें होटल से गायब मिली हैं।
सोच समझ कर हटाए गये सामान
छानबीन में एसआईटी ने पाया कि पिछले साल 17 जनवरी को सुनंदा की मौत की खबर आने के बाद कुछ सामान उनके होटल के कमरे से हटा लिए गए थे। जैसे सुनंदा के जूते और कपड़े। एसआईटी ने दावा किया है कि इन्हीं चार लोगों में से कोई व्यक्ति मौत के बाद कमरे में गया था और काफी सोच समझकर उन जरूरी सामाना को हटाया जो मौत की गुत्थी को गुमराह कर सकते हों। पुलिस का कहना है कि उन चार लोगों में कोई व्यक्ति घटना से पहले या घटना के बाद कमरे में गया था ऐसा कहना जल्दबाजी होगा लेकिन यह पूरा मामला छानबीन का है।
एसआईटी का दावा है कि जिस व्यक्ति ने जरूरी सामान से छेड़खानी की वो बेहद जल्दबाजी में था और इसके चलते उससे एक ग्लास भी टूट गई। वो जल्दबाजी में था इसलिए उसने ग्लास साफ नहीं किया और जरूरी सामान लेकर कमरे से निकल गया।
होटल स्टाफ ने कबूला कमरे में जरूरी सामान के साथ छेड़खानी की बात
होटल के कमरे में रखे कुछ सामनों के साथ छेड़खानी की बात होटल स्टॉफ ने पूछताछ के दौरान कबूल की है। होटल स्टाफ ने माना है कि घटना के बाद से कमरे के कुछ जरूरी सामान गायब थे। एसआईटी का कहना है कि होटल स्टाफ के बयान के बाद से छानबीन को एक बल मिला है और इस बात पर मुहर लग गया है कि सुनंदा की मौत के बाद साक्ष्यों से छेड़खानी की गई है। एसआईटी ने कहा है कि नारायण सिंह ने आखिरी बात सुनंदा को जीवित देखा था। पूछताछ में नारायण सिंह ने बताया कि बातचीत में सुनंदा कुछ घबराई-घबराई लग रही थीं।
सुनंदा हत्या मामले में अब पत्रकारों से होगी पूछताछ
सुनंदा पुष्कर ने मौत से 48 घंटे पहले कुछ पत्रकारों से लंबी बातचीत की थी। मामले की जांच कर रही एसआईटी अब उन पत्रकारों से पूछताछ करेगी। एक टीवी पत्रकार ने टि्वटर पर बताया कि उन्हें गुरूवार को पूछताछ के लिए समन किया गया है। दो और महिला पत्रकारों को भी बुलाया जा सकता है।
एसआईटी इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं सुनंदा की हत्या की वजह आईपीएल विवाद या उनके पति के पाकिस्तानी महिला पत्रकार से संबंध तो वजह नहीं है। इस मामले में थरूर दंपती के दोस्त तेज सराफ ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में दावा किया है कि सुनंदा मुटी भर दवाएं खाती थीं। इस बीच, पुलिस सुनंदा के पति कांग्रेस सांसद शशि थरूर से हुई पूछताछ में सामने आई जानकारी की जांच-पड़ताल कर रही है। थरूर 15-16 जनवरी के बीच की रात कहां थे, इसकी भी जांच की जा रही है।
जांच के घेरे में सेंट्रल दिल्ली
पुलिस को एक और बात का पता चला है कि सुनंदा 15 जनवरी को होटल में आने के बाद अगले दिन कहीं बाहर गई थीं। वे किसके साथ, कहां और किससे मिलने गई थीं, यह पता लगाया जा रहा है। पिछले साल 17 जनवरी को संदिग्ध हालात में दिल्ली के पांच सितारा होटल के कमरे में सुनंदा मृत पाई गई थीं। पुलिस ने 1 जनवरी को हत्या का मामला दर्ज किया है।
गंभीर है आईपीएल से जुड़ा मामला
सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में अब आईपीएल कनेक्शन सामने आ रहा है। केस की जांच के दौरान जिस सुनील साहब के होटल लीला में सुनंदा के कमरे में होने की बात कही गई, उनकी पहचान कर ली गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नौकर नारायण ने अपने बयान में पुलिस को किसी सुनील साहब के होने के बात कही थी। पुलिस ने सुनील साहब की पहचान सुनील ट्राकरू के तौर पर की है, जोकि सुनंदा के पारिवारिक मित्र हैं। पुलिस ने सुनील से पूछताछ की है। उलझी है गुत्थी पुलिस का कहना है कि सुनील से पूछताछ के बाद एक बार फिर सुनंदा मर्डर केस का आईपीएल कनेक्शन सामने आया है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications