सुनंदा पुष्कर मर्डर मिस्ट्री: 5 घंटों तक एसआईटी ने की शशि थरूर से पूछताछ
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर से उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेटिंग टीम ने पांच घंटे तक पूछताछ की है। थरूर से एलप्रैक्स टैबलेट के बारे में भी सवाल-जवाब किया गया। इसके अलावा थरूर से पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने में उनकी या फिर उनके किसी भी सहयोगी की भूमिका को लेकर भी सवाल किए गए।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शशि थरूर ने पुलिस को बताया है कि सुनंदा की मौत एलप्रैक्स के ओवरडोज के चलते हुई थी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) थरूर के स्टेटमेंट की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि थरूर ने कई सवालों के जवाब दिए हैं। जरूरी हुआ तो उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। सुनंदा के शरीर पर मिले जख्म और मौत से एक दिन पहले हुए झगड़े पर भी पुलिस ने थरूर से सवाल किए।
बस्सी ने बताया कि थरूर के साथ उनके वकील भी मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी किया जा सकता है। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी थरूर से दिल्ली पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications