पूजा-पाठ के साथ शुरू हुआ कपिल शर्मा का कॉमेडी शो, REEL Wife ने शेयर की तस्वीरें

मुंबई। आखिरकार वो खुशखबरी आ ही गई जिसका बेसब्री से इंतजार कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के चाहने वाले कर रहे थे, जी हां हम बात कर रहे हैं कपिल के शो की, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, शूटिंग से पहले शो के लोकेशन पर पूजा-पाठ हुआ, जिसकी तस्वीर कपिल की रील वाइफ यानी कि सुमोना चक्रवर्ती ने शेयर की है, सुमोना ने पूजा की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा है-पागलपन शुरू। आपको बता दें कि कपिल का ये शो सोनी टीवी पर ही प्रसारित होगा, जिसके टीजर मे पहले ही धमाल मचा दिया है।

कपिल इन दिनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं

कपिल इन दिनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं

मालूम हो कि कपिल इन दिनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन इन्हीं तैयारियों के बीच में वो शो की शूटिंग भी कर रहे हैं, खबर है कि शो के पहले गेस्ट हर दिल अजीज सुपर स्टार सलमान खान होंगे। इस नए शो में कपिल शर्मा के साथ उनके पुराने साथी चंदन, सुमोना और कीकू शारदा भी होंगे। जानकारी के अनुसार इस बार शो का कॉन्सेप्ट नया और अलग होगा।

कपिल अपनी लंबे वक्त की प्रेमिका गिन्नी चतरथ से करेंगे शादी

कपिल अपनी लंबे वक्त की प्रेमिका गिन्नी चतरथ से करेंगे शादी

वैसे आपको बताते चलें कि इसी महीने की 12 तारीख को कपिल अपनी लंबे वक्त की प्रेमिका गिन्नी चतरथ के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं, दोनों की शादी जालंधर में होने वाली है, खबर है कि कॉमेडी किंग की शादी में कई वीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं।

होने वाली बीवी के बारे में कपिल ने कही ये बात

हाल ही के एक इंटरव्यू में अपनी होने वाली बीवी गिन्नी के बारे में कपिल ने कहा कि ये बहुत ही आध्यात्मिक हैं, इसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं इसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि ये सही होती है, मेरे लिए ये दुआ मांगती हैं।

जो मिला है वो ही लौटा रही हूं: गिन्नी

जो मिला है वो ही लौटा रही हूं: गिन्नी

जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+