Summer Special Trains: समर वेकेशन में सफर होगा आसान! रेलवे चलाएगा 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Summer Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में अपने गांव या पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाने की योजना बना रहे करोड़ों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।

गर्मियों के पीक ट्रैवल सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस साल 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच देशभर में 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स संचालित करने की योजना बनाई गई है।

railway-summer-special-trains

बता दें कि, हर साल गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और सीटों की कमी आम समस्या बन जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में चलाई जा रही ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत लेकर आएंगी। खासकर उन रूट्स पर, जहां यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है, वहां अतिरिक्त ट्रेनों से भीड़ कम होने की उम्मीद है।

Railways ने अब तक 11,878 ट्रिप्स की घोषणा

रेल मंत्रालय ने बताया कि अब तक 11,878 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स की घोषणा की जा चुकी है। शेष ट्रेनों की जानकारी भी चरणबद्ध तरीके से जारी की जा रही है, ताकि यात्रियों को समय रहते यात्रा की योजना बनाने में सुविधा मिल सके। रेलवे का कहना है कि यह प्रक्रिया लगातार जारी है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा भी की जा सकती है। रेल मंत्रालय के अनुसार, रेलवे की ओर से यह अब तक की सबसे बड़े संचालन में से एक है, जिसका उद्देश्य वेटिंग लिस्ट को कम करना और यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराना है।

इन राज्यों और रूट्स के यात्रियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

इस बार रेलवे ने उन रूट्स को प्राथमिकता दी है जहां गर्मियों में पैर रखने की जगह नहीं मिलती। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। नई दिल्ली, मुंबई (CSMT, LTT), पुणे, अहमदाबाद, सूरत (उधना) और बेंगलुरु जैसे प्रमुख केंद्रों से देश के भीतरी इलाकों के लिए विशेष कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है। मध्य रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे और उत्तर पश्चिमी रेलवे इस अभियान में सबसे आगे हैं। अकेले दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने 124 विशेष ट्रेनों की मंजूरी दी है।

भीड़ मैनेजमेंट के लिए रेलवे की 'रियल-टाइम' मॉनिटरिंग

रेलवे केवल ट्रेनें ही नहीं बढ़ा रहा, बल्कि स्टेशनों पर सुरक्षा और सुविधा के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का भी उपयोग कर रहा है।

रियल-टाइम क्राउड मैनेजमेंट: सूरत के उधना स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर रियल-टाइम क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है।

RPF की तैनाती: स्टेशनों के फुटओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए RPF के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। ट्रेनों के समय को इस तरह से Optimize किया गया है कि प्लेटफॉर्म्स पर दो ट्रेनों के बीच पर्याप्त समय रहे।

समय से करें बुकिंग, आधिकारिक प्लेटफॉर्म का करें उपयोग

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और टिकट बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें। जैसे-जैसे नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा होगी, यात्रियों को और अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

रेलवे का यह फैसला गर्मियों के व्यस्त सीजन में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और यात्रा को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लाखों यात्रियों को इससे सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+