हंगामे पर भड़कीं लोकसभा स्पीकर, कहा- 'हम सब स्कूली बच्चों से भी गए-गुजरे हैं'
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार रहा है। राफेल, राम मंदिर मुद्दा और आरबआई विवाद के बाद सिख विरोधी दंगे की गूंज भी सदन में सुनाई दी। राफेल पर विवाद के कारण सदन में हंगामा हुआ और लोकसभा की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। वहीं, कार्यवाही स्थगित होने पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने निराशा जताई।

उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे भी कहते हैं कि हमारी क्लास इससे बेहतर है। लोकसभा स्पीकर ने कहा, 'मैं मानती हूं कि सभी सदस्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। लेकिन इस प्रकार हंगामा करना ठीक नहीं है।' उन्होंने कहा कि इससे अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। लोग बाहर बात करते हैं कि सदन में क्या हो रहा है?
दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही आज पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई और इसके बाद बीजेपी, कांग्रेस, एआईएडीएमके के सदस्य अलग-अलग मुद्दों पर हंगामा करते रहे जिसके कारण कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। सुमित्रा महाजन ने कहा कि अगर उनके पास मुद्दे हैं तो वे खुद कहेंगी कि आइए चर्चा कीजिए। सदस्यों के रवैये से नाराज लोकसभा स्पीकर ने कहा कि क्या हम लोग अब स्कूली बच्चों से भी गए-गुजरे हो गए है?












Click it and Unblock the Notifications