तेजपुर में 96 घंटे से लापता सुखोई के बारे में आज सकती है कोई गुड न्‍यूज

मंगलवार को असम के तेजपुर से लापता इंडियन एयरफोर्स (आइएएफ) के फाइटर जेट सुखोई की तलाश अब भूटान में होगी। डीएम ने दी जानकारी आज आ सकती है कुछ गुड न्‍यूज।

तेजपुर। मंगलवार को असम के तेजपुर से लापता इंडियन एयरफोर्स (आइएएफ) के फाइटर जेट सुखोई-30एमकेआई का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार को खराब मौसम ने सर्च ऑपरेशन में बाधा डाली। अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि आइएएफ इसका सर्च ऑपरेशन भूटान तक लेकर जाएगी।

तेजपुर में 96 घंटे से लापता सुखोई के बारे में आज आज सकती है कोई गुड न्‍यूज

जारी है सुखोई की तलाश

एयरफोर्स के अलावा सेना और स्‍थानीय प्रशासन की टीमें भी इस सर्च ऑपरेशन का हिस्‍सा हैं। असम के जिले सोनितपुर के डीएम मनोज कुमार डेका ने एक अच्‍छा संकेत देते हुए कहा है कि इस गायब हुए सुखोई के बारे में कुछ सकारात्‍मक जानकारी मिली है लेकिन उन्‍होंने इस बारे में और भी कुछ बताने से इनकार कर दिया। डेका ने बताया कि जब से सुखोई गायब हुआ है तब से ही स्‍थानीय प्रशासन के सभी नेटवर्क को एक्टिवेट कर दिया गया है। उनका कहना है कि गांव के सरपंच और सर्किल ऑफिसर्स एयरक्राफ्ट के मलबे या फिर एयरक्राफ्ट की तलाश कर रहे हैं। साथ ही आईएएफ ने यह भी कहा कि वास्‍तविक जानकारी आइएएफ की ओर से ही दी जाएगी। अरुणाचल प्रदेश के वेस्‍ट कमांड जिले से आगे अब भूटान में भी इसकी तलाश होगी।

साल 2009 में तेजपुर में हुआ था डेप्‍लॉयड

वहीं वेस्‍ट कमांग की डीएम सोनल स्‍वरूप की ओर से जानकारी दी गई है कि 175 और 120 लोगों की दो टीमें जिसमें अरुणाचल प्रदेश पुलिस के जवान भी शामिल हैं, इस सर्च ऑपरेशन का हिस्‍सा हैं। बुधवार को 500 लोगों की एक टीम भी इस सर्च ऑपरेशन में शामिल थी। वहीं करीब 700 लोगों की टीम भी एयरक्राफ्ट की तलाशी में जुटी है। अरुणाचल प्रदेश में सर्च ऑपरेशन को सिर्फ वेस्‍ट कमांग के जिलों तक ही सीमित रखा गया है। डीएम सोनल स्‍वरूप के मुताबिक मौसम काफी खराब है और साथ ही साथ घने जंगल की वजह से भी सर्च ऑपरेशन में दिक्‍कतें आ रही हैं। एयरफोर्स की ओर से बताया गया है कि सर्च ऑपरेशन में सी-130 को इलेक्‍ट्रो-ऑप्टिकल पेलोड के साथ, एक एडवांस्‍ड हेलीकॉप्‍टर और चेतक हेलीकॉप्‍टर को लगाया गया है। वर्ष 1997 से सुखोई आइइएएफ का हिस्‍सा है और तब से लेकर अब तक सात बार क्रैश हो चुका है। तेजपुर एयरबेस पर 15 जून 2009 को सुखोई डेप्‍लॉय किए गए थे। इनका डेप्‍लॉयमेंट अरुणाचल प्रदेश में चीन-भारत की सीमा को देखते हुए किया गया था। तेजपुर इस समय सुखोई की दो स्‍क्‍वाड्रन हैं जिसमें 36 एयरक्राफ्ट शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+