कौन हैं एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जिनकी 26 कारों को जब्त करेगी ईडी

अदालत ने ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल से जुड़ी 26 कारों को अपने कब्जे में लेने की अनुमति दी है। ऐसे में जानिए आखिर कौन हैं एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल?

Who is Leena Maria Paul

Sukesh chandrashekhar 200 Crore Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। इस केस को लेकर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जिसके तहत मंगलवार को पेशी के लिए एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज पहुंचीं। जैकलीन ने 23 दिसंबर से बहरीन की यात्रा करने की अनुमति के लिए एक एप्लीकेशन दायर किया। जिसे लेकर कोर्ट ने ईडी को 22 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। वहीं अदालत ने ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल से जुड़ी 26 कारों को अपने कब्जे में लेने की अनुमति दी है। ऐसे में जानिए आखिर कौन हैं एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल?

'मद्रास कैफे' में नजर आईं थी लीना मारिया

'मद्रास कैफे' में नजर आईं थी लीना मारिया

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अब तक चंद्रशेखर, लीना, पिंकी ईरानी और अन्य सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ दिल्ली की एक अदालत के समक्ष दो चार्जशीट भी दायर की हैं। लीना मारिया पॉल काफी कम समय की अभिनेत्री हैं। जिन्होंने शूजीत सरकार की 'मद्रास कैफे' में एक तमिल विद्रोही के रूप में एक छोटी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

कौन हैं लीना मारिया पॉल?

कौन हैं लीना मारिया पॉल?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉल ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में मोहनलाल-स्टारर 'रेड चिलीज' से की थी और तब से वह 'हसबैंड्स इन गोवा', 'कोबरा' और 'बिरयानी' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार लीना ने बेंगलुरु में डेटिस्ट बनने की ट्रेनिंग ली, लेकिन बाद में फिल्मों के लिए उसे छोड़कर इस इंडस्ट्री में आगे बढ़ गईं। लीना मारिया पॉल कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी हैं। पॉल को इससे पहले 2013 में चंद्रशेखर के साथ कथित रूप से चेन्नई के एक बैंक से 19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पॉल की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने नौ महंगी कारें और 81 महंगी कलाई घड़ियां बरामद की थीं।

कई बार हो चुकी है गिरफ्तारी

कई बार हो चुकी है गिरफ्तारी

हालांकि, दोनों को जमानत मिल गई और वे मुंबई आ गए। 2015 में दंपति को फिर से गोरेगांव से दो सहयोगियों के साथ 10 करोड़ रुपये के घोटाले में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिसंबर 2018 में पॉल ने कोच्चि में अपने ब्यूटी पार्लर में शूटआउट के कारण फिर से सुर्खियां बटोरीं। 2019 में गिरफ्तार कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन रवि सुलिया पुजारी के इस हाईप्रोफाइल मामले में शामिल होने की बात कही जा रही थी।

पिछले साल सितंबर में हुई थी गिरफ्तारी

पिछले साल सितंबर में हुई थी गिरफ्तारी

फिलहाल रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिवेंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 10 लाख रुपये ठगने के मामले में सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल न्यायिक हिरासत में हैं। बता दें कि चंद्रशेखर और उनकी अभिनेता पत्नी लीना को दिल्ली पुलिस ने पिछले साल सितंबर में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+