श्रीदेवी के साथ काम कर चुकीं मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री का निधन

'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन बनने वालीं मशहूर अभिनेत्री सुजाता कुमार का निधन हो गया है। सुजाता कुमार की बहन और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सुजाता लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रही थीं। उन्हें स्टेज फोर कैंसर था जो पूरे शरीर में फैल गया था।

Recommended Video

    Sridevi's on screen sister Sujata Kumar passes away! | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन बनने वालीं मशहूर अभिनेत्री सुजाता कुमार का निधन हो गया है। सुजाता कुमार की बहन और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सुजाता लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रही थीं। उन्हें स्टेज फोर कैंसर था जो पूरे शरीर में फैल गया था। सुजाता के निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक का महौल है।

    Sujata Kumar

    फिल्मों और टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुजाता कुमार का कैंसर से निधन हो गया है। सुजाता लंबे वक्त से कैंसर के इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें स्टेज फोर कैंसर था और खबरों के मुताबिक मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण उनकी सेहत और खराब हो गई। सुजाता के निधन की खबर उनकी बहन और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने दी। सुचित्रा ने ट्विटर के माध्यम से बताया, 'हमारी प्यारी सुजाता अब नहीं रहीं। 19 अगस्त को रात 11:26 बजे वो हम सभी को छोड़कर चली गईं। जिंदगी अब कभी वैसी नहीं रहेगी।'

    ये भी पढ़ें: VIDEO: फोटोशूट करा रही उर्वशी रौतेला का फिसला पैर, कैमरे में कैद हुआ सबकुछ

    सुचित्रा ने बताया कि विले पार्ले वेस्ट में जुहू क्रिमेटोरियम में 20 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुजाता कुमार ने साल 2012 में आई गौरी शिंदे की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बड़ी बहन का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' और 'रांझना' में भी उन्होंने अहम किरदार निभाए थे। उन्होंने कई हिट सीरियलों में भी काम किया था। अनिल कपूर के शो '24' में वो मेघना सिंघानियां बनी थीं। इसके अलावा 'होटल किंग्स्टन' और 'बॉम्बे टॉकिंग' में भी सुजाता काम कर चुकी थीं।

    ये भी पढ़ें: केरल में बाढ़ ने मचाई भयानक तबाही, तस्वीरों में देखिए खौफनाक मंजर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+