VIDEO: फोटोशूट करा रही उर्वशी रौतेला का फिसला पैर, कैमरे में कैद हुआ सबकुछ
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर ही उर्वशी के 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी एक हादसे का शिकार होती-होती बची हैं।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर ही उर्वशी के 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी एक हादसे का शिकार होती-होती बची हैं। वो कैमरे के लिए पोज दे रहीं थीं कि तभी उनका पैर फिसल गया। इस पोस्ट को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में एक हादसे का शिकार होते-होते बचीं। उर्वशी एक फोटोशूट करा रहीं थीं जब पोज देते वक्त उनका पैर फिसल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि उर्वशी ने काफी हील पहन रखी है और एक पतले से रैंप पर खड़े होकर वो पोज दे रही हैं।
ये भी पढ़ें: वाजपेयी को गुलाब जामुन से दूर रखना जब हो गया मुश्किल, तब माधुरी दीक्षित ने यूं की थी मदद
उर्वशी अलग-अलग पोज दे रही होती हैं और फिर आगे बढ़कर जैसे ही मुड़ती हैं उनका पैर फिसल जाता है। उर्वशी तुरंत पीछे की तरफ गिरती हैं लेकिन खुद को संभाल लेती हैं। इसमें उर्वशी की बेल्ट भी खुलकर नीचे गिर जाती है। इस वीडियो को खुद उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर डाला है। वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा, 'उम्मीद बनाम हकीकत।' आप भी देखिए ये वायरल वीडियो-
Expectation Vs Reality 😂🙈 (tag ur 5 annoying friends)
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor (@urvashirautela) on
ये भी पढ़ें: निक जोनस संग हुआ प्रियंका चोपड़ा का रोका, देखिए सेरेमनी की पहली तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications