सुहाना खान ने बोल्ड अंदाज में शेयर की तस्वीर, शनाया, अनन्या, नव्या ने किए मजेदार कमेंट

मुंबई, 3 जून: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो वो वायरल हो जाती है। एक बार फिर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सुहाना के इस फोटो पर उनके फैंस और सोशल यूजर्स ने तो रिएक्शन दिए ही हैं। नव्या नंदा, अनन्या पांडे, शनाया कपूर जैसी उनकी दोस्तों ने भी कमेंट किया है। सुहाना की तस्वीर के साथ-साथ दोस्तों के कमेंट और उस पर उनके जवाब भी अब वायरल हैं।

Recommended Video

    Suhana Khan ने ब्लैक ड्रेस में शेयर की बोल्ड तस्वीर, फ्रैंड्स ने यूं किए कमेंट | वनइंडिया हिंदी
    सुहाना ने शेयर की तस्वीर

    सुहाना ने शेयर की तस्वीर

    सुहाना खान ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें वह ब्‍लैक नॉटेड टॉप में नजर आ रही हैं। सुहाना के इस ग्लैमरस लग रही हैं। सुहाना की इस तस्वीर पर लाखों लाइक और कमेंट आ चुके हैं। इस तस्वीर पर एक्ट्रेस अनन्‍या पांडे, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नंदा, चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।

    सुहाना की तस्वीर पर कमेंट और रिप्लाई

    सुहाना की तस्वीर पर कमेंट और रिप्लाई

    सुहाना की तस्वीर पर आग की इमोजी के साथ शनाया ने लिखा 'वेट.. व्हाट' जिसके जवाब में सुहाना ने लिखा- लव यू। अनन्या ने कमेंट कर लिखा- तुम सबसे सुंदर लड़की हो। इस पर सुहाने ने कहा कि ये तुम्हारी मुझसे कही सबसे अच्छी बात है। अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली नंदा ने लिखा- 'ओ हेलो'। इसके जवाब में सुहाना ने हाय लिखा। बता दें कि नव्या, सुहाना, अनन्या, शनाया दोस्त हैं। अक्सर ये साथ में तस्वीर भी शेयर करती रहती हैं।

    सुहाना की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता कमाल की

    सुहाना की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता कमाल की

    सुहाना न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। अभी तक फिल्मों में आने को लेकर भी उनके या शाहरुख की ओर से कोई ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता कई अभिनेत्रियों से भी ज्यादा है। हाल ही में सुहाना ने अपने दोस्तों के साथ 21वां जन्मदिन मनाया है। उनके जन्मदिन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+