सुहाना खान के शानदार डांस मूव्स का वीडियो वायरल, बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयारी जोर पर
नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अकसर अपने फोटो शूट के लिए चर्चा में रहती हैं। उनके फैन फॉलोइंग का किसी स्टार से कम नहीं है। अकसर ही सोशल मीडिया पर सुहाना की शानदार तस्वीरें देखी जाती हैं। लेकिन अब लग रहा है कि वे जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी और इसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। वे इन दिनों अपने डांस मूव्स को शार्प करती दिख रही हैं। दरअसल सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे कुछ विदेशी बच्चों के साथ थिरकती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सुहाना केन्नी लोग्गिंग्स के गाने फुटलूज पर डांस करती दिख रही हैं।

वीडियो उनके एक्टिंग स्कूल का मालूम पड़ रहा है और उसे देखकर लग रहा है कि सुहाना एक्टिंग, डांसिंग और करियर को लेकर काफी सीरियस हो गई हैं। गौरतलब है कि सुहाना लंदन के कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं। पिछले साल उन्होंने फिल्म जीरो के लिए अपने पिता शाहरुख को असिस्ट किया था। एक्टिंग की बात करें तो सुहाना के एक थिएटर शो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस प्ले में सुहाना की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।
एक तरफ जहां सुहाना एक्टिंग में अपना करियर बनाने को लेकर सजग हो गई हैं वहीं उनके भाई आर्यन डायरेक्शन और प्रोडक्शन में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसको लेकर कुछ समय पहले शाहरुख ने ही बताया था कि आर्यन पढ़ाई पूरी करने के बाद डायरेक्शन से करियर की शुरुआत करेगा।
यह भी पढ़ें- VIRAL: बड़ी हो गई हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, इस तस्वीर में पहचानना हुआ मुश्किल












Click it and Unblock the Notifications