VIRAL: बड़ी हो गई हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, इस तस्वीर में पहचानना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना काफी बड़ी हो गई हैं। विदेश में आगे की पढ़ाई कर रहीं सुहाना की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मचा देती हैं। अब उनकी एक और फोटो इन दिनों इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है, जिसमें वो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रह रही हैं।

Suhana Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना काफी बड़ी हो गई हैं। विदेश में आगे की पढ़ाई कर रहीं सुहाना की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मचा देती हैं। अब उनकी एक और फोटो इन दिनों इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है, जिसमें वो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रह रही हैं। अक्सर सिंपल नजर आने वालीं सुहाना इस फोटो में काफी मेकअप में नजर आ रही हैं।

एक और फोटो इंटरनेट पर वायरल

एक और फोटो इंटरनेट पर वायरल

शाहरुख और गौरी खान की बेटी सुहाना भले ही विदेश में पढ़ाई कर रही हों, लेकिन उनके चर्चे देश में भी खूब होते हैं। सुहाना की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल होती हैं जैसे वो कोई एक्ट्रेस हों। हाल ही में उनकी एक फोटो इन दिनों इंटरनेट पर काफी शेयर की जा रही है। किंग खान की इकलौती बेटी इस फोटो में वाकई किसी एक्ट्रेस जैसी दिख रही हैं। सुहाना ने इस सेल्फी में काफी मेकअप किया हुआ है।

किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहीं सुहाना

अक्सर सिंपल दिखने वाली सुहाना ने इसमें बोल्ड ब्राउन लिप्स्टिक और स्मोकी आई मेकअप किया हुआ है। खुले बाल और सफेद रंग की टीशर्ट उनकी खूबसूरती में और चार चांद लगा रही है। इससे पहले सुहाना की कजिन के साथ बिकिनी में भी एक फोटो खूब शेयर की गई थी। स्पेन में पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गईं सुहाना काफी फैशनेबल हैं। मई में 18 साल की हुई सुहाना वैसे इस साल एक और कारण से चर्चा में रह चुकी हैं।

इस खिलाड़ी से जुड़ा था सुहाना का नाम

इस खिलाड़ी से जुड़ा था सुहाना का नाम

आईपीएल के ग्यारहवें सीजन में सुहाना का नाम एक क्रिकेटर से भी जुड़ा था। खबरें थीं कि सुहाना का दिल पापा शाहरुख की आईपीएल टीम केकेआर के खिलाड़ी शुभम गिल पर आ गया है। कहा जा रहा था कि दोनों को मैच के बाद काफी देर तक बात करते भी देखा गया है। सुहाना फिलहाल विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना बॉलीवुड में जाना चाहती हैं, लेकिन शाहरुख ने साफ कह दिया है कि उनके बच्चे पहले पढ़ाई पूरी करेंगे, फिर फिल्मों में कदम रखेंगे।

Suhana Khan

ये भी पढ़ें: VIRAL: ये किस लड़के के साथ वायरल हो रही सुहाना खान की फोटो, लोग जानने को उत्सुक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+