शाहरुख की लाडली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाद शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो लेकिन वे सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो मं सुहाना मालदीव में एक बोट पर हैं और उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स व्हाइट और ब्लू शर्ट पहनी हुई है। फोटो की टाइमिंग इतनी अच्छी है कि हवा के झोंके उड़ रहे सुहाना के बाल खूबसूरत लग रहे हैं। ये फोटो सुहाना के इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर की गई है।

परिवार संग छुट्टियां मनाकर लौटीं सुहाना

परिवार संग छुट्टियां मनाकर लौटीं सुहाना

दरअसल सुहाना हाल ही में परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। इसकी अन्य तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसमें सुहाना बड़े भाई आर्यन और छोटे भाई अबराम के साथ एक ही फ्रेम में दिखाई पड़ रही थीं। इस फोटो को सुहाना की मां गौरी खान ने शेयर करते हुए लिखा थे- My Little three यानी 'मेरे तीन नन्हें मुन्ने'। फोटो पर इंस्टाग्राम यूजर्स के शानदार कमेंट्स आए। फोटो में सुहाना और अबराम कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं वहीं आर्यन मानो दूर कही समुद्र की लहरों को निहार रहे हैं। बता दें कि सुहाना अबराम और आर्यन की कम ही तस्वीरें एक साथ देखने को मिलती हैं।

सुहाना ने पूरा किया ग्रेजुएशन

सुहाना ने हाल ही में अमेरिका के अपने स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसकी एक फोटो शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें वे सुहाना और गौरी के साथ थे। शाहरुख ने तस्वीर के साथ लिखा था- 'चार साल मानो उड़ गए। अरडिंगली कॉलेज से ग्रेजुएशन।आखिरी पिज्जा, ट्रेन का अखिरी सफर...असली दुनिया में पहला कदम। स्कूल खत्म, सीखना नहीं...'। फोटो में शाहरुख ने व्हाइट शर्ट पहनी है। वहीं सुहाना ने ग्रेजएशन के लिए फॉर्मल ड्रेस पहनी है। परिवार की ये तस्वीर बेहद शानदार दिख रही है।

सुहाना ने भी लिया फिल्‍म स्‍कूल में एडमिशन

सुहाना इंग्लैंड में पढ़ती थीं जहां से ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद अब उन्होंने न्यूयॉर्क के एक फिल्म स्कूल में एडमिशन लिया है। शाहरुख अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि अगर सुहाना बॉलीवुड में आएगी तो उन्हें बहुत खुशी होगी। बस शाहरुख बेटी की पढ़ाई पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शाहरुख की बेटी सुहाना का दोस्त संग पोल डांस, ऐसी झूमकर नाचीं, वायरल हुआ वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+