Bihar News: गन्ना किसानों के लिए राहत: ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ के तहत पोर्टल लॉन्च, 10 करोड़ रुपये की अनुदान योजना शुरू

बिहार सरकार ने आधुनिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से खेती की लागत कम करने और किसानों की आय में सुधार के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट के साथ गन्ना मशीनीकरण योजना शुरू की है।

पटना : - गन्ना उद्योग विभाग में मंगलवार को विभाग के मंत्री ने ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति के लिए पोर्टल का शुभांरभ किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ‘गन्ना यंत्रिकरण योजना’ के कार्यान्वयन के लिए कुल 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। इस योजना के माध्यम से किसानों द्वारा किए जा रहे गन्ना की खेती की लागत कम होगी और उनके शुद्ध आय में वृद्धि होने के साथ गन्ना के उत्पादन से गन्ना बीज का उपचार किया जा सकेगा। कृषि यंत्रों की मदद से वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित दूरी पर गन्ना बीज को खेत में लगाया जा सकता है। कीट व्याधि और खर पतवार के नियंत्रण के लिए आधुनिक यंत्र का उपयोग आवश्यक है। इस योजना के अधीन गन्ना की खेती में आधुनिक यंत्रों को बढ़ावा देने के लिए खेत की तैयारी से लेकर गन्ना के कटाई प्रबंधन तक के यंत्र पर अनुदान दिया जाना है।

Bihar Launches Sugarcane Mechanisation Scheme

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के इच्छुक गन्ना किसान 13 अंकों के डीबीटी संख्या का उपयोग कर ऑनलाइन आवेदन विभागीय केन केयर पोर्टल https://ccs.bihar.gov.in या https://sugarcanemech.bihar.gov.in के माध्यम से कर सकेंगे। एक किसान को अधिकतम तीन कृषि यंत्र पर अनुदान देय होगा। प्रत्येक यंत्र के लिए अलग-अलग यानि अधिकतम तीन आवेदन किया जा सकता है। व्यक्तिगत किसानों के लिए कुल 33 यंत्र सूची में शामिल किया गया है। और यंत्र बेंक की स्थापना के लिए तीन समूह का प्रावधान है। रैण्डमाईजेयान (ऑनलाईन लॉटरी) में चयनित आवेदक स्वीकृति पत्र प्रााप्ति के 14 दिनों के अंदर पोर्टल पर सूचीबद्ध यंत्र विक्रेता से अनुदान की राशि काटकर शेष राशि (कृषक अंश) का ऑनलाईन माध्यम से भुगतान कर यंत्र खरीद सकेंगे।

कार्यक्रम में विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, ईखायुक्त अनिल कुमार झा, सुयंक्त निदेशक ईख विकास महेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त ईखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह के साथ संजय कुमार, वरीय तकनीकी निदेशक एनआईसी पटना एवं अन्य पदाधिकारी और वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+