सोनू निगम के बाद इस मशहूर एक्ट्रेस ने उठाए अजान पर सवाल, किए ट्वीट पर ट्वीट
मुंबई। सोनू निगम के अजान पर दिए बयान के बाद मामला अभी थमा ही था कि एक और सेलेब्रिटी ने इसी से जुड़ा ट्वीट कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। गायिका और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने तीन ट्वीट कर लाउडस्पीकर पर होने वाली अजान पर आपत्ति जताई है। सुचित्रा के इस बयान के बाद कई यूजर्स इसका सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इसके विरोध में उतर आए हैं।

अजान की आवाज ने कानों को चीर दिया...
अभिनेत्री सुचित्रा ने अजान से जुड़े अपने सबसे पहले ट्वीट में कहा, ' 'सुबह पौने पांच बजे घर लौटी हूं और अजान की आवाज ने कानों को चीर दिया है। इस तरह कट्टर तरीके से थोपी जाने वाली धार्मिकता से ज्यादा घटियापन कुछ नहीं हो सकता'। सुचित्रा के इस ट्वीट को उनके पिछले कई ट्वीट्स की तुलना में सबसे ज्यादा लाइक और रिट्वीट किया गया है।
ईश्वर को याद करने के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं
सुचित्रा ने अजान से जुड़ा एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि मैं मेरे अनुसार ब्रह्ममुहुर्त में उठती हूं और प्रार्थना, रियाज और योगा करती हूं। मुझे मेरी प्रार्थना और काम को याद दिलाने के लिए किसी लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं है।
सुचित्रा ने यह एक सागरिका घोष के फेक अकाउंट को जवाब देते हुए लिखा था।
अजान या प्रार्थना के कोई खिलाफ नहीं
सुचित्रा ने लाउडस्पीकर पर होने वाले अजान पर अपना तीसरा ट्वीट कर कहा, 'उचित समय में अजान और प्रार्थना हो तो किसी को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन सुबह पांच बजे सारे पड़ोसियों को जगाने यह सभ्य नहीं है'।
लोगों की आ रही है मिली जुली प्रतिक्रियाएं
इस पूरे मामले पर यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। एक यूजर्स ने लिखा है कि मैं बहुत ही शांत इलाके में रहता हूं लेकिन सुबह यहां मंदिर के लाउडस्पीकर में भजन चलते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि मेम आप मुसिबतों को आमंत्रित मत कीजिए। सोनू निगम को भी इसी वजह से ट्विटर छोड़ना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications