Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुख्यमंत्रियों की समिति की सिफारिश, कहा गरीबों को स्मार्टफोन खरीदने पर मिले 1000 रु. की सब्सिडी

मुख्यमंत्रियों की समिति ने कर के दायरे से बाहर और छोटे दुकानदारों को स्मार्टफोन की खरीद पर 1,000 रुपए की सब्सिडी देने का सुझाव दिया है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाएं हैं। छूट से लेकर ईनाम तक की घोषणा की गई है ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल पेमेंट की ओर प्रोत्साहित हो। कैसे अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल पेमेंट से जोड़ा जाए इसके लिए सरकार ने एक कमेटी बनाई है। इसका मकसद लोगों को ऑनलाइन पेमेट से जोड़ना है।

 Subsidy of Rs.1000 for purchasing of smartphones on digital payment

डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहन करने के लिए गठित की गई मुख्यमंत्रियों की समिति ने आयकर के दायरे से बाहर और छोटे दुकानदारों को स्मार्टफोन की खरीद पर 1,000 रुपए की सब्सिडी देने का सुझाव दिया है। इतना ही नहीं समिति ने सरकार को सुझाव दिया है कि सरकार बैंकों से 50,000 रुपए से अधिक की निकासी पर टैक्स लगाने की सिफारिश की है।

इस समिति ने बैंकों से एमडीआर खत्म करने या फिर कम करने की सिफारिश की है। आपको बता दें कि एमडीआर वो टैक्स होता है जो बैंकों द्वारा डेबिट या क्रेडिट कार्ड सेवा प्रदान करने के लिए दुकादारों से लिया जाता है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और समिति के संयोजक एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री समिति की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपकर ये सिफारिशें की है। मुख्यमंत्रियों की इस समिति ने आधार नबंर आधारित भुगतान को अधिक से अधिक से प्रोत्साहित करने की सिफारिश की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+