अगली गर्मी तक जीवित नहीं हर पाएंगे सुब्रत राय सहारा, बिगड़ रही है तबियत
नयी दिल्ली। सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय सहारा तिहाड़ जेल में कैद नहीं है। कर्ज न चुका पाने वाले सहारा श्री की तबियत बिगड़ती जा रही है। उनके वकील उनके बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देकर उन्हें जमानत दिलवाना चाहते हैं। इसी क्रम में सुब्रत रॉय सहारा के वकील ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि सुब्रत राय की तबियत बिगड़ती जा रही है। अगर उनको जेल से नहीं छोड़ा गया तो अगली गर्मियों तक वह जिंदा नहीं रह पाएंगे।

वहीं वकील ने कोर्ट को आश्वसत किया कि सहारा की 67 संपत्तियों को बेचने की प्रक्रिया जल्द शुरु हो जाएगी। इन संपत्तियों को बेचकर सहारा अपना कर्ज चुका लेगा। सेबी ने सहारा की संपत्तियों को बेचने की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश की। सेबी के मुताबिक अगले 4 महीने में इन संपत्तियों को बेचने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
सेबी की दलील के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सुब्रत रॉय को छोड़ने पर उसे कोई एतराज नहीं है, लेकिन उन्हें उन्हें बताना होगा कि वह सुब्रत रॉय की संपत्ति बेचकर जरूरी रकम वसूल लेगा। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को आदेश दिया था कि वो 40 हजार करोड़ रुपये जुटाने के लिए सहारा की संपत्तियों को बेचने का काम जल्द से जल्द शुरु करे।












Click it and Unblock the Notifications