सहारा ने सुप्रीम कोर्ट को कहा शुक्रिया, जल्द पूरी होगी प्रक्रिया

सुब्रत रॉय की रिहाई के लिए सहारा समूह ने सुप्रीम कोर्ट के सामने नया प्रस्ताव दिया था, जिसमें उन्होंने 5 दिनों के अंदर 3 हजार करोड़ और अगले 30 दिन में 2 हजार करोड़ कैश जमा कराने की बात कही थी। प्रस्ताव के मुताबिक सहारा ग्रुप 60 दिनों के अंदर 5 हजार करोड़ की बैंक गारंटी भी जमा कराएगी।
यह भी पढ़ें- ना हेड न मास्टर
सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई को सुनवाई के दौरान सहारा समूह को विदेशों में मौजूद अपने तीन होटलों को बेच कर पैसे का इंतजाम करने की छूट भी दी है। गौरतलब है कि सहारा समूह काफी लंबे अरसे से प्रमुख की रिहाई के नए-नए प्रस्ताव पेश कर रहा था, जिसे कोर्ट ने तवज्जो नहीं दी। अब आखिरकार 10 हजार करोड़ का इंतजाम करने के बाद ही सुबृत राय की रिहाई का दरवाजा खुल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications