तो क्या राष्ट्रपति पद के लिए यही है मोदी का चौंकाने वाला नाम जो स्वामी ने बताया

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को राष्ट्रपति पद का सबसे अच्छा उम्मीदवार बताया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। चाहे मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस हो या फिर केंद्र में सत्ता संभाल रही नरेंद्र मोदी की सरकार...सभी की निगाहें राष्ट्रपति के पद पर ऐसे उम्मीदवार को चुनने पर है जिस पर आम राय बनाई जा सके। इस बीच देश के अगले राष्ट्रपति को लेकर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक नाम आगे बढ़ाया है। आखिर कौन हैं वो पढ़िए आगे।

राष्ट्रपति पद के लिए सुब्रमण्यम स्वामी ने ये नाम बढ़ाया आगे

आखिर कौन होगा अगला राष्ट्रपति?

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को राष्ट्रपति पद का सबसे अच्छा उम्मीदवार बताया है। उन्होंने आगे कहा कि इससे क्या मतलब कि वो गुजराती है? उन्होंने कहा कि मैं भी गुजराती दामाद हूं।

बता दें कि 24 जुलाई में देश के वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले ही अगले राष्ट्रपति का चुनाव होना है। हाल में यूपी विधानसभा चुनाव में जिस तरह से बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की उसके बाद उसकी नजरें अब राष्ट्रपति चुनाव में अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने पर टिकी हुई है। बीजेपी आलाकमान ऐसे नाम पर विचार कर रहा है जिस पर आम राय बनाई जा सके। दूसरे दल भी उनके सुझाए गए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन करें। दूसरी ओर कांग्रेस आलाकमान भी विपक्ष को एकजुट करने में जुटी है। पार्टी को उम्मीद है कि विपक्ष के एकजुट रहने से राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें फायदा मिलेगा। इस पूरे सियासी गुणा-गणित के बीच बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जिस तरह से गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का नाम आगे किया है। इस पर बीजेपी आलाकमान का क्या रुख होगा देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+