UP Civic Polls 2017: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- राम मंदिर लहर के चलते भाजपा की जीत

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के शुरुआती नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। भाजपा को बढ़त पर भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है 'निकाय चुनाव में भाजपा को राम मंदिर लहर पर जीत मिली है, 2019 में आने वाले तूफान का इंतजार कीजिए'। उत्तर प्रदेश में बढ़त पर दूसरे भाजपा नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है हालांकि दूसरे किसी नेता ने जीत को राम मंदिर ने नहीं जोड़ा है।

राम मंदिर लहर के चलते भाजपा को जीत: सुब्रमण्यम स्वामी

यूपी निकाय चुनाव 2017 के लिए 22, 26 और 29 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में 16 नगर निगम 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत के लिए वोट डाले गए थे। 2012 में मेयर चुनाव में बीजेपी ने 12 में से 10 सीटें जीती थीं। इस दफा भी भाजपा पुराना प्रदर्शन दोहराती दिख रही है। रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद भाजपा नेता उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा को उसके प्रदर्शन के लिए वोट मिला है और इसका फायदा गुजरात विधानसभा में भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी कहना है कि उत्तर प्रदेश का फायदा गुजरात में मिलेगा।

आपको बता दें कि इन निकाय चुनावों में सबसे कम मत प्रतिशत नगर निगम क्षेत्रों में हुआ। नगर निगम में औसतन 41.26 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नगर पालिकाओं में 58.15 फीसदी और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+