पाकिस्तान से 'चीनी के बदले सीमेंट' पर स्वामी का सरकार पर निशाना, देश में मौजूद पाक लॉबी का बताया जिम्मेदार
नई दिल्ली। बीजेपी नेता सुब्रण्यन स्वामी इस समय मोदी सरकार पर विदेश नीति को लेकर लगातार हमलावर हैं। अब स्वामी ने पाकिस्तान के साथ भारत के व्यापारिक रिश्ते बहाल करने के फैसले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। स्वामी ने ट्वीट में कहा है कि भारत से चीनी और कॉटन के बदले पाकिस्तान हमें सीमेंट देना चाहता है जबकि देश में अधिकांश मात्रा में सीमेंट अधिशेष है। स्वामी ने इसके पीछे भारत में मौजूद पाकिस्तान लॉबी को जिम्मेदार ठहराया है।

दक्षिण में है सीमेंट अधिशेष
स्वामी ने कहा कि पाकिस्तान चीनी और कपास के बदले सीमेंट देकर भुगतान करना चाहता है। स्वामी ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उत्तर भारत में सीमेंट की कमी है। स्वामी ने इसका उपाय भी बताया कि दक्षिण भारत में सीमेंट काफी अतिरिक्त सीमेंट है और सरकार चाहे तो इसे उत्तर भारत के लिए मंगाकर इस कमी को पूरा कर सकती है लेकिन भारत में मौजूद पाकिस्तान के समर्थक ऐसा नहीं होने देंगे।
स्वामी ने ट्वीट में लिखा "हमसे चीनी और कपास खरीदने वाला पाकिस्तान बार्टर भुगतान के रूप में सीमेंट के अपने विशाल अधिशेष को भेजना चाहता है। उत्तर भारत में सीमेंट की कमी है लेकिन दक्षिण में बड़ा अधिशेष है। इसलिए अगर रेलवे माल भाड़े की दर कम करे तो भारत पर्याप्त रूप से आत्मनिर्भर हो सकता है लेकिन भारत में पाक लॉबी ऐसा होने नहीं देगी।"












Click it and Unblock the Notifications