पाक की सुप्रीम कोर्ट चले जाएं सिब्बल, वहां उनके लिए जगह है- सुब्रमण्यम स्वामी
नई दिल्लीः कांग्रेस वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि अब वो चीफ जस्टिस की अदालत में पेश नहीं होंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कपिल सिब्बल पर पलटवार करते हुए कहा कि सिब्बल के सुप्रीम कोर्ट में पेश न होने से किसे फर्क पड़ता है। सिब्बल पर हमला बोलते हुए स्वामी ने यहां तक कह दिया कि कपिल सिब्बल को अब पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में चले जाना चाहिए, वहां उनके लिए जगह है।

विपक्ष के महाभियोग पर बोलते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि विपक्ष के महाभियोग के प्रस्ताव पर उपराष्ट्रपति ने दरियादिली दिखाई और उन्होंने दो दिन तक इस पर विचार किया। स्वामी ने कहा कि विपक्ष के नोटिस को तो उसी दिन कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल सालों से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। महाभियोग के प्रस्ताव के खारिज होने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा है कि अगर जस्टिस दीपक मिश्रा रिटायरमेंट तक अपने पद पर बने रहते हैं तो वे उनकी कोर्ट में पेश नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें- अंधे भिखारी बाप ने तार-तार की रिश्तों की मर्यादा, 4 महीने से कर रहा था 10 साल की बेटी का रेप
बता दें, कांग्रेस ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के खिलाफ शुक्रवार को महाभियोग लाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे आज यानि सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नाडयू ने खारिज कर दिया। इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने अपील की थी कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) को महाभियोग पर फैसला होने तक खुद को न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों से दूर रखना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि 'भारतीय जनता पार्टी चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के बचाव में आ गई है। भाजपा चीफ जस्टिस के पद के साथ समझौता कर रही है और न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचा रही है।'
यह भी पढ़ें- रेप कानूनों में बदलाव का फैसला जल्दीबाजी में किया गया: दिल्ली हाईकोर्ट












Click it and Unblock the Notifications