हमारी पार्टी पीछे ना हटे तो कल से ही शुरू हो जाए राम मंदिर का निर्माण: भाजपा सांसद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के बनाए जाने को लेकर उनकी अपनी पार्टी ही पीछे हट रही है। सोमवार को स्वामी ने कहा कि भाजपा और केंद्र की सरकार पीछे ना हटे तो कल से ही मंदिर के बनने का काम शुरू हो जाए। उन्होंने ये भी कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर बनाया जाना शुरू हो जाएगा।

योगी की बात का किया समर्थन

योगी की बात का किया समर्थन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के उस बयान का भी स्वामी ने समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि सिर्फ भाजपा ही राम मंदिर को बनवा सकती है। स्वामी ने कहा कि योगी सही कह रहे हैं भाजपा ही मंदिर बनवाएगी और ये लोकसभा चुनाव से पहले होगा। अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद जमीन विवाद का मामला इस समय सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

दे चुके सरकार गिराने की धमकी

दे चुके सरकार गिराने की धमकी

राम मंदिर मामले को लेकर स्वामी लगातार अपनी बात रखते रहे हैं और अपनी सरकार पर भी निशाना साधते रहे हैं। कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने राम मंदिर पर उनकी बात ना सुनने पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को गिरा देने की बात कही थी। दिसंबर के पहले हफ्ते में उन्होंने कहा था कि अगर यदि जनवरी में राम मंदिर मामला सूचीबद्ध है, हम इसे दो सप्ताह में जीतेंगे, क्योंकि मेरी दो विरोधी पार्टियां केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार हैं। क्या उनके पास विरोध करने की हिम्मत है? अगर वे करते हैं, तो मैं सरकार को गिरा दूंगा।

अपनी सरकार को लेते रहे हैं निशाने पर

अपनी सरकार को लेते रहे हैं निशाने पर

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी कई मौकों पर अपनी ही पार्टी की आलोचना करने के लिए जाने जाते हैं। राम मंदिर के अलावा आर्थिक मामलों को लेकर भी व केंद्र की सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने अपनी सरकार के शक्तिकांत दास के आरबीआई बोर्ज में शामिल करने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त हैं, ऐसे में उन्हें आरबीआई का गवर्नर बनाया जाना आश्चर्यचकित करने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+