वित्त सचिव पद से उर्जा मंत्रालय में ट्रांसफर के बाद सुभाष गर्ग की वीआरएस की अर्जी

नई दिल्ली। उर्जा मंत्रालय में तबादला किए जाने के बाद वित्त सचिव सुभाषचंद्र गर्ग ने वीआरएस मांगा है। एक दिन पहले ही गर्ग का तबादला ऊर्जा मंत्रालय में किया गया है, जिसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अर्जी दे दी है। नियमों के मुताबिक उन्हें तीन महीने तक नोटिस पीरियड सर्व करना होगा या फिर जब तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का उनका आवेदन स्वीकार होता है, तब तक उनको सेवाएं देनी होंगी।

एक दिन पहले बुधवार को केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए सुभाष चंद्र गर्ग का तबादला वित्त सचिव पद से ऊर्जा मंत्रालय में किया है। इस फेरबदल को गर्ग के लिए डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि वित्त सचिव नौकरशाही में काफी प्रतिष्ठित पद माना जाता है। साथ ही सुभाष चंद्र गर्ग आर्थिक मामलों के विभाग के भी सचिव थे। ऐसे में ये उनका कद घटाने जैसा है। तबादले के बाद उन्होंने वीआरएस मांगा है। निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के वर्तमान सचिव अतानु चक्रवर्ती आर्थिक मामलों के विभाग के नए सचिव नियुक्ति किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+