हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी नेताजी की जयंती- PM मोदी
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी नेताजी जयंती- PM मोदी
नई दिल्ली। PM Narendra Modi Kolkata Visit Live Updates. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को आज देशभर में 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर आज कोलकाता दौरे पर हैं। सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी का दौरा किया। इसके बाद वो विक्टोरिया मेमोरियल हॉल पहुंचे जहां उन्होंने नेताजी पर डाक टिकट जारी किया। पढ़िए, पीएम मोदी के कोलकाता दौरे का लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट
LIVE Feed
पीएम ने कहा कि नेताजी जिस भी स्वरूप में हमें देख रहे हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं. जिस भारत की उन्होंने कल्पना की थी, LAC से लेकर LOC तक, भारत का यही अवतार दुनिया देख रही है. जहां कहीं से भी भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश की गई, भारत उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
आज अगर नेताजी देखते कि उनका भारत इतनी बड़ी महामारी से इतनी ताकत के साथ लड़ा है। आज उनका भारत वैक्सीन जैसे आधुनिक वैज्ञानिक समाधान खुद तैयार कर रहा है, तो वो क्या सोचते, जब वो देखते कि भारत वैक्सीन देकर दुनिया के दूसरे देशों की मदद भी कर रहा है तो उनको कितना गर्व होता: PM मोदी




















Click it and Unblock the Notifications