Subhas Chandra Bose Jayanti:'अगर संघर्ष न रहे, किसी भी भय का...', पढ़ें नेताजी के 10 अनमोल विचार
SUBHAS CHANDRA BOSE JAYANTI 2023: सुभाष चंद्र बोस भारत स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी और प्रमुख भारतीय नेताओं में से एक थे। 23 जनवरी 2023 को नेताजी की 126वीं जयंती है।

SUBHAS CHANDRA BOSE JAYANTI 2023 WISHES: भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज सोमवार 23 जनवरी 2023 को 126वीं जयंती है। नेताजी के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान की वजह से उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाता है। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओड़िशा के कटक शहर में हुआ था। सुभाष चंद्र बोस को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने और जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन करने के लिए जाना जाता है। नेताजी के द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। 'तुम मुझे खून दो, मैं तम्हें आजादी दूंगा' का नारा भी उन्होंने ही दिया था। नेता जी ने ऐसे कई प्रेरक बातें कही हैं। आइए पढ़ें नेताजी के 10 अनमोल विचार।
1. ''अगर संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तब जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।''
2. ''व्यर्थ की बातों में समय खोना मुझे जरा भी अच्छा नहीं लगता।''
3. ''याद रखें-अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना सबसे बड़ा अपराध है।''
4. ''मैंने जीवन में कभी भी खुशामद नहीं की है। दूसरों को अच्छी लगने वाली बातें करना मुझे नहीं आता।''
5. ''इतिहास में कभी भी विचार -विमर्श से कोई ठोस परिवर्तन नहीं हासिल किया गया है।''
6. ''जिस व्यक्ति के अंदर 'सनक' नहीं होती वो कभी महान नहीं बन सकता।'
7. ''उच्च विचारों से हमेशा कमजोरी दूर होती है।'' ''कष्टों का, निसंदेह एक आंतरिक नैतिक मूल्य होता है।''
8. ''ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं। हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आज़ादी मिलेगी, हमारे अन्दर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए।''
9. ''मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि हमारे देश की प्रमुख समस्याओं जैसे गरीबी, अशिक्षा, बीमारी, कुशल उत्पादन एवं वितरण का समाधान सिर्फ समाजवादी तरीके से ही किया जा सकता है।''
10. ''हमें अधीर नहीं होना चाहिए। न ही यह आशा करनी चाहिए कि जिस प्रश्न का उत्तर खोजने में न जाने कितने ही लोगों ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, उसका उत्तर हमें एक-दो दिन में प्राप्त हो जाएगा।''
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications