Bengaluru में कॉलेज फेस्ट में छात्रों ने लगाए "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे, 2 के खिलाफ मामला दर्ज
Bengaluru में कॉलेज फेस्ट में छात्रों ने लगाए "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे, 2 के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
Bengaluru: कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब विवाद के बाद से आए दिन नया विवाद खड़ा हो रहा है। अभी हाल ही में कर्नाटक के शहर उडुपी के एक प्राइवेट स्कूल में स्पोर्ट्स डे के मौके पर स्टूडेन्ट्स ने अज़ान गाई, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध जताया था। वहीं अब प्रदेश की राजधानी बेंगलुरू में कॉलेज फेस्ट में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जिसके बाद दो छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Recommended Video

जानें किस कालेज में लगाए गए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
बेंगलुरु में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों पर कॉलेज फेस्ट के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने का आरोप लगा है जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों अनुसार यह घटना एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में इंटर कॉलेज फेस्ट के दौरान हुई जब छात्र अपनी पसंदीदा आईपीएल क्रिकेट टीमों के लिए नारे लगा रहे थे।
नाबालिग हैं दोनों छात्र और छात्रा
इसी फेस्ट के दौरान कालेज का एक छात्र और एक छात्रा जो दोनों नाबालिग हैं, उन्होंने 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाए। उनके"पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाने पर अन्य छात्रों ने आपत्ति जताई और उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो रोकने पर भी नहीं रुके। वहीं जब ये छात्र और छात्रा 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगा रहे थे तब एक छात्र ने उनका वीडियो रिकॉर्ड करके उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल हो गया और कॉलेज ने एक जांच की और दोनों से इस बार पर माफीनामा लिखवा कर उन्हें निलंबित कर दिया।
इन धाराओं के तहत केस किया गया है दर्ज
गौरतलब है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 505 (1) बी (जनता में डर पैदा करने के इरादे से) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बेंगलुरू पुलिस ने दोनों स्टूडेंन्ट के माता-पिता से बात की है और आगे की जांच जारी है। जिसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
इससे पहले उडुपी में आजाद न पढ़ने पर हुआ था बवाल
बता दें अभी इसी सप्ताह की शुरूआत में कर्नाटक के उडुपी शहर में एक प्राइवेट कालेज में स्पोर्ट्स डे के मौके पर छात्रों ने आजान गाई जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कालेज के सामने जमकर प्रदर्शन किया जिसके बाद कालेज मैनेजमेंट ने इसके लिए माफी मांगी जिसके बाद मामला शांत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications