आंध्र प्रदेश के छात्रों का अंग्रेजी, तेलुगु में प्रदर्शन बेहतर: ASER
ESER Report: वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (ASER) ने तेलंगाना को लेकर जारी रिपोर्ट में 'बियॉन्ड बेसिक्स' के अनुसार तेलंगाना में अंग्रेजी, तेलुगु विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, 14-16 वर्ष आयु वर्ग के किशोर 71.1% और 17 से 18 वर्ष के बीच के 76.4% किशोर बेसिक में कक्षा-2 स्तर तक के अंग्रेजी के पाठ पढ़ सकते हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 14-16 आयु वर्ग के 75.4% और 17-18 आयु वर्ग के 75.8% लोग ग्रेड II स्तर का तेलुगु पाठ पढ़ सकते हैं।
'बियॉन्ड बेसिक्स' की सर्वे रिपोर्ट 26 राज्यों के 28 जिलों में किए गए एक सर्वेक्षण पर आधारित है। सर्वे के मुताबिक, 14-18 वर्ष की आयु वर्ग के कुल 34,745 युवाओं को शामिल किया गया था। आंध्र प्रदेश में, श्रीकाकुलम जिले के 60 गांवों के 1,047 घरों में 1,108 युवाओं का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के तहत युवाओं को पांच श्रेणियों में कार्य सौंपे गए। जिसमें बुनियादी एएसईआर परीक्षण, रोजमर्रा की गणना, लिखित निर्देशों को पढ़ना और समझना, वित्तीय गणना और डिजिटल एक्टिविटी में शामिल थे।

सर्वे के मुताबिक पूरे भारत में 14 से 18 वर्ष के बीच के लगभग 25% किशोर अपनी मातृभाषा में कक्षा-2 स्तर का पाठ धाराप्रवाह नहीं पढ़ सकते हैं। जब अंग्रेजी पढ़ने की बात आती है, तो लगभग 42% लोग सरल वाक्य नहीं पढ़ पाते।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आंध्र में आधे से अधिक लोग अंग्रेजी में वाक्य पढ़ सकते हैं (57.3%)। वहीं जो लोग अंग्रेजी में वाक्य पढ़ सकते हैं, उनमें से लगभग तीन-चौथाई ही उनके अर्थ (73.5%) बता सकते हैं।
देश में सर्वेक्षण किए गए 34,745 किशोरों में से केवल 43.3% ही गणितीय समस्या को हल कर सकते थे, जिसमें तीन अंकों की संख्या को एक अंक की संख्या से विभाजित करना शामिल था। वहीं आंध्र प्रदेश के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर था। यहां 14-16 आयु वर्ग में 58.6% और 17 से 18 वर्ष की आयु के 57.1% किशोर गणित की समस्याओं को हल कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 से 18 आयु वर्ग के 94.3% युवा सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। जबकि समान आयुवर्ग के 75.6% युवाओं ने कम से कम एक शिक्षा-संबंधी एक्टिविटी की।
आंध्र में डिजिटल डिवाइसेज तक पहुंच
आंध्र प्रदेश में भी स्मार्टफोन की पहुंच में बड़ा उछाल देखा गया, क्योंकि 14-18 आयु वर्ग के 84.4% युवाओं के पास घर पर स्मार्टफोन है। जबकि 69.3% डिजिटल कार्य करने के लिए स्मार्टफोन ला सकते हैं, 88.4% इसका उपयोग कर सकते हैं। स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले कुल लोगों में से 32.8% के पास अपना स्मार्टफोन था।
देश में डिजिटल डिवास तक पहुंच
सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि 89% के पास घर पर स्मार्टफोन तक पहुंच है, जबकि 94.7% पुरुषों और 89.8% महिलाओं ने कहा कि वे जानते हैं कि इसका उपयोग कैसे करना है। हालांकि, केवल 19.8% महिलाओं और 43.7% पुरुषों के पास स्मार्टफोन है।












Click it and Unblock the Notifications