VIDEO: जब दिल्ली मेट्रो में 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल्ल' पर डांस करनें लगी लड़कियां
शुरु में तो लोग थोड़ा हिचकिचाते हैं लेकिन फिर कई लड़के-लड़कियां डांस करने लगते हैं। उसके बाद लड़का एक के बाद एक गाना चेंज करता रहता है।
नई दिल्ली। वैसे तो दिल्ली मेट्रो अश्लील वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहा है लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो काफी फनी है। इस वीडियो में थोड़ी भी अश्लीलता नहीं है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का मेट्रो में चढ़ता है। मेट्रो में एंट्री लेते ही लोगों को संबोधित करता है और उनसे कहता है कि बोर सफर को थोड़ा फनी बनाते हैं।

उसके बाद वो बॉलीवुड सांग 'काला चश्मा' प्ले करता है और बाकि सभी पैसेंजर्स को अपने साथ नाचने के लिए कहता है। शुरु में तो लोग थोड़ा हिचकिचाते हैं लेकिन फिर कई लड़के-लड़कियां डांस करने लगते हैं। उसके बाद लड़का एक के बाद एक गाना चेंज करता रहता है और लोग उसके साथ डांस करते रहते हैं। वो कभी ''लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल्ल'' और ''पटियाला पैक'' गाना बजाता है। इसे भी पढ़ें- OMG! दिल्ली मेट्रो में 91% पॉकेटमार महिलाएं, जरा संभल कर रहिए
विडियो सोशल मीडिया से लेकर इन्टरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। आप भी देखिए ये मस्ती से भरा वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications