कुलपति को हटाने और यौन उत्पीड़न के खिलाफ रायपुर लॉ यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल पर छात्र
रायपुर। हिदायतउल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कुलपति को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें कि बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुखपाल सिंह की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाया था, मगर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुखपाल सिंह के पक्ष में दे दिया था। जिसके बाद स्टूंडट्स इस बात से बेहद नाखुश हैं।

इसी के तहत आज सुबह से स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जानकारी के मुताबिक अब प्रबंधन संस्थान से छात्रों को निकालने की धमकी दे रहा है। वहीं प्रदेश के राजनीतिक दलों जनता कांग्रेस और कांग्रेस के नेता भी से मुलाकात कर उनका समर्थन कर चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक छात्रसंघ अध्यक्ष स्नेहल रंजन शुक्ला के नेतृत्व में लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करते हुए कुलपति को हटाने सहित यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। अविश्वास प्रस्ताव पर 800 छात्र-छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय के 26 कर्मचारियों ने भी हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया है, जिसमें आठ शैक्षणिक और 18 गैर-शैक्षणिक स्टाफ शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications