Pariksha Par Charcha में छात्र ने पूछा ऐसा सवाल कि पीएम मोदी ने दे डाली पत्रकार बनने की सलाह

Recommended Video

    Pariksha Par Charcha: PM Narendra Modi ने Self Confidence पर दिया Students को ज्ञान |वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छात्रों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे गए। हालांकि एक सवाल ऐसा पूछा गया जिस पर पीएम मोदी मुस्कुरा दिए। पीएम ने सवाल पूछने वाले छात्र को यह तक सलाह दी कि अगर वो उसके शिक्षक होते तो उसे पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित करते। दरअसल कक्षा 11वीं के छात्र गिरीश ने कहा कि महोदय मुझे लगता है कि अगले साल हम दोनों की बोर्ड परीक्षा है। गिरीश के इतना कहते ही प्रधानमंत्री हंस पड़े। इसके बाद फिर गिरीश ने अपना सवाल आगे पूछा।

    Pariksha Par Charcha में छात्र ने पूछा ऐसा सवाल कि पीएम मोदी ने दे डाली पत्रकार बनने की सलाह

    गिरीश ने कहा कि क्योंकि मेरी 12वीं की परीक्षा है और आपके लोकसभा चुनाव, तो क्या आपकी इस पर पूरी तैयारी है? या आप थोड़े से नर्वस हैं।' पीएम मोदी गिरीश के इस सवाल पर हंसे। उसके बाद पीएम ने कहा कि 'इतना मुझे पक्का लगता है कि अगर मैं आपका टीचर होता तो मैं आपको गाइड करता कि आप पत्रकारिता में जाइए, क्योंकि ऐसा लपेटकर के सवाल पूछने की ताकत पत्रकारों की ही होती है।'

    प्रधानमंत्री ने गिरीश से कहा कि आप पढ़ते रहिए। पीएम ने कहा 'आपने काम किया है, जो रिजल्ट आएगा, आएगा। अंक के हिसाब से चलकर हम शायद वो नहीं पा सकते है जो हम पाना चाहते हैं। राजनीति में भी मैं इसी सिद्धांत पर चलता हूं।' पीएम मोदी ने कहा कि 'सब कुछ सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए लगाता रहूं। चुनाव आएंगे, जाएंगे, वो सब बायप्रोडक्ट होता है।' पीएम ने कहा कि हम लोगों की स्थिति ऐसी है कि 24 घंटे परीक्षा होती है। पीएम ने कहा कि 'हिन्दुस्तान के किसी कोने में अगर हम कोई नगरपालिका का चुनाव हार जाएं तो ब्रेकिंग न्यूज होता है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+