एएमयू से आए छात्र मन्नान वानी को कमांडर बना सकता है हिज्बुल
नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से गायब हो आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हुए कश्मीरी छात्र अब्दुल मन्नान वानी को संगठन का कमांडर बनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन्नान को दक्षिण कश्मीर में संगठन से जुड़ी कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, वहीं उसको जल्दी ही हिजबुल का कमांडर बनाए जाने की योजना की भी खबर है। बताया जा रहा है कि हिज्बुल का चीफ सैयद सलाहुद्दीन भी मन्नान के पक्ष में है।

बुरहान के बाद चेहरे की तलाश में है हिजबुल
8 जुलाई 2016 को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद संघठन को एक ऐसे चेहरे की तलाश है, जो अलगाव की सोच रखने वाले कश्मीरी युवाओं को आकर्षित कर सके। हिजबुल को लग रहा है कि मन्नान भी बुरहान की तरह से कश्मीर में उसके लिए काम कर सकता है। मन्नान के पक्ष में ये भी एक बात है कि वो काफी पढ़ा लिखा है।

एएमयू में कर रहा था पढ़ाई
अलीगढ़ मुस्लिम विवि का स्कॉलर मन्नान वानी आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल होने की पुष्टि मुजाहिद्दीन प्रमुख सैय्यद सलाउद्दीन ने की है। उसने इस बारे में एक बयान जारी किया है कि हां मन्नान वानी हमारे साथ है। मन्नान बशीर वानी की तस्वीर एके-47 राइफल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिससे हड़कंप मच गया था और अंदेशा जताया जा रहा था कि वो आतंकी संगठन के साथ जुड़ गया है।

कौन है अब्दुल मन्नान बशीर वानी?
मन्नान वानी के पिता का नाम बशीर अहमद वानी है और वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के ताकिपोरा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वानी तीन दिन पहले ही एएमयू से कश्मीर गया था। मन्नान वानी पिछले पांच साल से एएमयू में पढ़ रहा था। वह एमफिल कर रहा था। वह अब जिऑलजी में पीएचडी कर रहा था। दो दिन पहले राइफल के साथ उसकी फोटो फेसबुक पर वायरल हो गई, जिसमें लिखा था कि उसने 5 जनवरी को हिज्बुल जॉइन कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications