दिल्ली की हवा में और फैल सकता है जहर, नहीं रुक रहीं पराली जलाने की घटनाएं
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद दीपावली पर जमकर पटाखे फोड़े गए हैं जिसके चलते राजधानी दिल्ली की हवा में जहर घुला हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी राज्य पंजाब में पराली जलाए जाने की घटनाएं लगातार रिपोर्ट की जा रही हैं। जिसके चलते अभी दिल्ली वालों को और परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
Recommended Video

भारतीय मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र के मुताबिक राजधानी में दिवाली पर पटाखे फोड़ने की वजह से बॉयो-मास प्रदूषकों की स्थिति गंभीर स्थिति में है। हवाओं के चलने के बाद बाद हवा की गुणवत्ता और कोहरे की स्थिति में सुधार होगा। हवा की कमी और नमी की अधिकता कोहरे की स्थिति पैदा कर रही है।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने पहले ही गुरुवार से हवा की गुणवत्ता और खराब होने की संभावना जताई थी। इसमें (दिल्ली में प्रदूषण) पराली जलाने का योगदान 8 प्रतिशत से बढ़कर 20% होने की संभावना जताई थी।
पराली जलाने की घटनाओं में कमी
दिल्ली के उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाएं पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के बाद निकलने वाले प्रदूषकों को लेकर आती हैं। बुधवार को अपने पूर्वानुमान में सफर ने प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी 35 से 45 फीसदी पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी।
वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो पराली जलाने की घटनाएं कम हुई हैं। सेंट्रल कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में 54 प्रतिशत की कमी आई है। पैनल के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और एनसीआर में आने वाले उत्तर प्रदेश के जिलों में 8575 पराली जलाने की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं और 58 लाख रुपये जुर्माना ठोका गया है।












Click it and Unblock the Notifications