मुंबई जे जे हॉस्पिटल में पिटाई मामले के बाद डॉक्टरों का आंदोलन जारी, मरीजों का हाल-बेहाल

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के जे जे हॉस्पिटल में मरीज के रिश्तेदारों द्वारा दो रेसिडेंट डॉक्टरों की पिटाई करने का मामला सामने आया था जिसके चलते डॉक्टरों द्वारा तीन दिनों से काम बंद आंदोलन जारी रखा। शनिवार की सुबह मरीज के रिश्तेदारों ने दो निवासी डॉक्टरों की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी, रविवार को निवासी डॉक्टरों द्वारा काम बंद आंदोलन किया गया। डॉक्टरों के इस हड़ताल चलते मरीजों का हाल बेहाल है। सोमवार को भी आंदोलन जारी है।

Strike by resident doctors in Mumbai J J hospital

शनिवार की सुबह घटना के बाद चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. प्रवीण शनिगारे, जे.जे. हॉस्पिटल के अधिष्ठाता डॉ. सुधीर नंणदकर के साथ बैठक हुई थी और रविवार को चिकित्सा शिक्षण संचालनालय के सहसंचालक डॉ. प्रकाश वाकोडे सहित जे.जे. हॉस्पिटल में बैठक हुई। लेकिन इस बैठक में कुछ खास आश्वसन नहीं मिलने से निवासी डॉक्टरों ने काम बंद आंदोलन रविवार को भी जारी रखा था। जे.जे., सेंट जॉर्ज, कामा व जीटी हॉस्पिटल के 450 से अधिक निवासी डॉक्टरों ने काम बंद आंदोलन को समर्थन दिया था।

Strike by resident doctors in Mumbai J J hospital

इस आंदोलन पर हल निकालने के लिए चिकित्सा शिक्षण मंत्री गिरिश महाजन के साथ मार्ड शिष्टमंडल की बैठक होगी। इस बैठक में हड़ताल को लेकर बातचीत की जाएगी। सायन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भी जे.जे. हॉस्पिटल की हड़ताल को समर्थन दिया है। साथ ही डॉक्टरों के साथ मारपीट के मामले में जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर की गई है। इस मामले में मरीज के चार रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है।

Strike by resident doctors in Mumbai J J hospital

पेट की बीमारी से संबंधित इलाज के लिए जे जे हॉस्पिटल में 45 वर्षीय महिला को इलाज के लिए भरती किया था, इलाज के दौरान मौत होने की वजह से रिश्तेदारों ने हंगामा किया था और डॉक्टरों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में सोनी सानाउल्लाह शाह, रिहान सानाउल्लाह शाह, समिला सानाउल्लाह शाह और मोहम्मद अल्ताफ शेख को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+