उरी हमला: इन बूढ़े मां-बाप, पत्नी, बेटा-बेटी के आंसुओं की कौन चुकाएगा कीमत

नई दिल्‍ली। कश्‍मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 17 जवानों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बेटों की शहादत के बाद घर वाले बेसुध हैं।

harindra yadav

उनके पास कहने को शब्‍द तो हैं पर वो कुछ कह नहीं पा रहे हैं। इस आतंकी हमले के बाद जवानों के परिवार वाले कहीं बैठे हैं तो बैठे ही हुए हैं। या फिर जो रो रहे हैं तो उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र के रहने वाले इन जवानों के बाहर परिवार वालों को संभालने वालों की भीड़ इकट्ठा हो चुकी है।

उत्‍तर प्रदेश के शहीद जवान हरिंद्रर यादव के पिता अपने बेटे की तस्‍वीर के साथ बैठे हुए हैं। आज इनके पास कहने के लिए कोई शब्‍द नहीं है। अपने बेटे के सेना में होने पर हमेशा फर्क महसूस करने वाले आज गमगीन हैं।

बिहार के नायक एसके विद्यार्थी की शहादत के बाद पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। एसके विद्यार्थी की बेटी ने कहा कि सेना पर हमला करने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।

शहीद जी दालाई के परिवारजनों ने कहा कि उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया। भगवान उनको देखेगा। जी दालाई की मां ने कहा कि मेरे बेटे ने गुरूवार को मुझे फोन किया था। मैं यह से चला जाऊंगा। यह बम फेंके जा रहे हैं। वो हमें मार डालेंगे। उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों ने मेरे बेटे को मारा है। उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए।

जी दालाई के पिता ने अपना गुस्‍सा जाहिर करते हुए कहा कि वो सिर्फ 22 साल का था। सामान्‍य तौर पर वहां पर सिर्फ वरिष्‍ठ सेना के जवानों को भेजा जाता था।

महाराष्‍ट्र के नासिक में शहीद टीएस सोमनाथ के घर के लोगों का कहना है कि उनको टीएस सोमनाथ की शहादत पर गर्व है। पर सरकार को उन आतंकवादियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करनी चाहिए।

बिहार के शहीद जवान राकेश सिंह के भाई ने मेरा भाई देश के लिए कुर्बान हो तो कोई अफसोस की बात नहीं है।

उरी में हुए आतंकी हमलें में शहीद बिहार के अशोक कुमार सिंह की पत्‍नी ने कहा कि कुछ नहीं चाहिए, हमको हमारे पति और 17 जवानों की मौत का बदला चाहिए।

महाराष्‍ट्र के अमरावती में उरी आतंकी हमले में शहीद हुए उईक जनराव के घर के बाहर इकट्ठा हुए लोग।

महाराष्‍ट्र के सतारा में उरी आतंकी हमले में शहीद हुए लांस नायक जी शंकर के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+