'दोस्तों को ड्राई फ्रूट्स खिलाना बंद करें', राहुल गांधी ने महंगाई पर पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्हें सलाह दी कि वे 'दोस्तों' का मनोरंजन करना बंद करें और महंगाई से परेशान जनता की सेवा शुरू करें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बढ़ती महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोस्तों को ड्राई फ्रूट्स खिलाना बंद करिए और महंगाई से पीड़ित लोगों की मदद करिए। राहुल गांधी ने सलाह देते हुए कहा कि वे 'दोस्तों' का मनोरंजन करना भी बंद करिए। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान सरकार ने 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर देने की बड़ी घोषणा की है, जो केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कीमत से आधी है। पीएम मोदी दोस्तों को सूखे मेवे खिलाना बंद करें और महंगाई से पीड़ित लोगों की सेवा करें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी फिलहाल अपनी चल रही भारत जोड़ो यात्रा के बीच राजस्थान में हैं। यात्रा बुधवार को हरियाणा में प्रवेश करेगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राज्य में गरीबों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की घटी हुई दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की।
गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार गरीबों को अधिक से अधिक राहत देने के लिए लगातार जनकल्याणकारी फैसले ले रही है। इस दिशा में राज्य सरकार अब गरीबों को सस्ती दर पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के लोगों को एक साल में 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से 12 सिलेंडर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच देखी नफरत : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा












Click it and Unblock the Notifications