हार्दिक पटेल की रैली पर पथराव, बीजेपी-PAAS कार्यकर्ता आपस में भिड़े
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही है। आज पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भी अहमदाबाद के बापूनगर में रैली की, लेकिन इस रैली के एक बार फिर से पत्थरबाजी की गई। पास नेता की इस रैली में बापूनगर इलाके में पत्थर फेंके गए।

इस रैली में बीजेपी और पास नेता आपस में भिड़ गए। अब तक मिली की जानकारी के मुताबिक रैली में पत्थरबाजी के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के बापूनगर इलाके में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के रोड शो पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। आपको बता दें कि पास नेता ने मनाही के बावजूद सोमवार को रैली निकाली थी।
करीब 2000 मोटरसाइकिलों के बीच हार्दिक पटेल ने अपनी ताकत दिखाई। 15 किलोमीटर के इस रोड शो में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई थी। पाटीदार नेता की इस रैली की वजह से सुरक्षा और यातायात कारणों के कारण सोमवार को अहमदाबाद पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के रोड शो को रद्द कर दिया था।
इस रोड शो में हार्दिक का उत्साह भी देखने लायक था। हार्दिक ने कहा, ये तो बस शुरुआत है। ज्यादा मजा दोपहर तीन बजे के बाद नदी के उस पार आने वाला है। हार्दिक ने कहा कि उन्हें लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है इसलिए मैं बहुत मजबूत महसूस कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications