फिर मुजफ्फरनगर को जलाने की कोशिश, रामलीला में पत्थरबाजी के बाद तनाव

जिले के कवाल गांव में शुक्रवार रात रामलीला मंचन के दौरान कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने दर्शकों की तरफ दो पत्थर फेंके जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। पत्थर लगने से सविता नाम की एक स्थानीय महिला घायल हो गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय थाने बुढ़ाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र भड़ाना ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती की गई है।
आर्इबीएन 7 की खबर के अनुसार भड़ाना ने कहा कि पथराव करने वाले शरारती तत्वों की खोज की जा रही है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कवाल वही गांव हैए जहां विगत 27 अगस्त को छेड़खानी की एक घटना को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की मौत के बाद पूरे जिले में हिंसा भड़क गई थी।












Click it and Unblock the Notifications